बचपन में कुछ ऐसे हुई थी विराट-अनुष्का की पहली मुलाकात

अगर आप ये मान रहे हैं विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात एक ऐड फिल्म के दौरान हुई, तो आप गलत हैं। दरअसल, ये दोनों एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं।
 

उत्तराखंड निवासी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दादी उर्मिला के मुताबिक, विराट अनुष्का का बचपन का प्यार है। इसलिए वे शादी करने जा रहे हैं। ‘अनुष्का और विराट आज से नहीं बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। पूरा परिवार विराट को अच्छे से जानता है। अनुष्का जब छोटी थी, विराट के घर आने पर उसके साथ खूब क्रिकेट खेला करती थी।
 

 

दादी ने बताया कि अनुष्का के पिता सैन्य अधिकारी रहे हैं। उनके बंगलूरू में रहने के दौरान पोता (अनुष्का का भाई) कर्णेश क्रिकेट खेलता था। उस वक्त विराट भी टीम में उसके साथ था। अनुष्का के पिता सैन्य अधिकारी रहे हैं। उनके बंगलूरू में रहने के दौरान पोता (अनुष्का के भाई) कर्णेश क्रिकेट खेलते थे। उस वक्त विराट भी टीम में उसके साथ थे।
 
11 दिसंबर 2017 को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा अनुष्का शर्मा ने इटली की खूबसूरत वादियों में सात फेरे लिये। इसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button