वायरल हुई राहुल गांधी की कुछ ऐसी तस्वीरें, जिसे देखकर आप भी हो जाएगे भौचक्के

हाल ही में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स में संबोधन के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खुलासा किया था  कि वो एकिडो खेल में ब्लैक बेल्ट हैं. राहुल गांधी ने यह खुलासा भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह के पूछे एक सवाल पर किया था.  विजेंदर सिंह के सवाल का जबाव देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने बहुत सारे खेल खेलें हैं. तैराकी भी की है और एकिडो खेल में वो ब्लैक बेल्ट हैं. पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स

जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की स्पोर्ट्समैन वाली छवी सामने आई तो मीडिया ने भी उनके ऐकिडो टीचर को ढूंढ निकाला. ऐकिडो टीचर सेंसई पारीतोस कर ने राहुल गांधी को ऐकिडो की ट्रेनिंग दी थी. उन्होंने बताया कि, ‘मैं और राहुल साल 2009 में मिले और तब से लेकर हम लोग एक साथ हैं. नियमित रूप से प्रैक्टिस भी करते हैं.

इसे भी पढ़े: जब पीएम मोदी और राहुल गांधी आए एक दुसरे के आमने-सामने, फिर हुआ कुछ ऐसा की…

सेंसई ने बताया कि साल 2013 में जापान से मास्टर आये थे और तब राहुल ने ऐकिडो का इम्तिहान दिया था. उस समय राहुल ने टेस्ट पास किया और उनको ब्लैक बेल्ट मिली. राहुल 12 तुगलक लेन के घर में ऐकीडो की प्रैक्टिस करते हैं. कभी-कभी प्रैक्टिस देखने के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया गांधी भी आती हैं. 

 

Back to top button