कुछ यूँ मिली इन दोनों भाईयों को प्यार की सजा, हुआ ये हाल…
बिजनौर.यहां दो भाइयों को प्रेम करना महंगा पड़ गया। लड़कियों के परिजनों ने दोनों के गले में जूतों की मामला पहनाकर पिटाई करते हुए पूरे गांव में घुमाया। दोनों का कसूर ये था कि गांव के ही लड़कियों से प्रेम करते थे। खास बात ये है कि एक भाई ने विरोध के बावजूद कोर्ट मैरिज कर ली, जबकि दूसरे का प्रेम-प्रसंग अभी चल रहा था।

पिटाई का वीडियो हो रहा वायरल…
– घटना बजनौर जिले के बढ़ापुर गांव की है। मामला एक ही बिरादरी का होने के चलते ग्रामीण इस बात को छिपाये रहे, लेकिन गले में जूतों की माला डालकर युवकों की पिटाई करने का यह वीडियो अब वायरल हो गया है।
– जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक युवक का अपनी ही बिरादरी की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को लगी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोपी युवक और उसके भाई को घर से खींच कर बाहर निकाला और उनकी पिटाई कर उनके गले में जूतों की माला डाल दी।
– गले में जूतों की माला डालने के बाद आरोपी और उसके भाई को पूरे गांव में घुमाया गया। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी अब हरकत में आ गई है। उसने पूरे मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
इसे भी देखें:- सीएम योगी का बड़ा फैसला, वृंदावन-बरसाना बनेगा तीर्थ स्थल, मांस-मदिरा बेचना होगा जुर्म
4 महीने पहले भाई ने की थी कोर्ट मैरिज
– ग्रामीणों के मुताबिक, 4 महीने पहले आरोपी युवक के भाई ने भी गांव की ही एक लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक और युवती गांव से फरार हो गए थे। गांव से भागकर कोर्ट मैरिज के बाद दोनों गांव से चले गए थे। दीवाली पर दोनों वापस गांव लौटे और तब से यही रह रहे थे।
– गुरुवार को दोनों लड़कियों के परिजनों ने एक साथ युवकों के घर पर हमला बोल दिया और दोनों भाईयों को उन्होंने घर से बाहर खींच कर बुरी तरह पीटा।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
– थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया, मामला प्रेम-प्रसंग का है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





