तो इस आसान रेसिपी से झटपट बनाएं लौकी का टेस्टी हलवा

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

लौकी – 1
दूध – 500 ग्राम
खोया – 50 ग्राम
चीनी – 100 ग्राम
इलायची पाउडर – 1 टीस्पून
घी – 4 टेबलस्पून
ड्राई फ्रूट्स – 2 टेबलस्पून

विधि :

सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें।
अब एक कढ़ाई लेकर उसमें 2 टेबलस्पून घी डालकर गर्म कर लें, इसके बाद इसमें लौकी डाल दें और इसे फ्राई कर लें।
गैस की फ्लेम मीडियम रखकर इसे हल्के सुनहरे रंग का होने तक भून लें।
जब ये भूरी दिखाई देने लगे तो ऐसे में इसमें दूध डाल दें और पका लें।
जब दूध पूरी तरह सूख जाए तो इसमें बाकि बचा 2 टेबलस्पून घी भी एड कर लें। साथ ही, इसमें चीनी, खोया, इलाइची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स भी डालकर मिला लें।
जब ये सब चीजें अच्छी तरह मिल जाए और हलवा घी छोड़ दे, ऐसे में इसे गैस से उतारकर गर्मागर्म परोसें।

Back to top button