तो चलिए जानें कैसे बनाएं गुजराती सूजी के ढोकले बनाने की स्पेशल रेसिपी…

हेल्दी रहने की शुरुआत सुबह के नाश्ते से हो जानी चाहिए। अगर आप बिना तेल घी के कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाना चाहती हैं। जिसे बच्चे और बड़े सब पूरे चाव से खाएं तो गुजराती सूजी का ढोकला बेस्ट रेसिपी है। इसे बनाने के लिए बेसन की बजाय सूजी का इस्तेमाल किया जाता है। बिल्कुल स्पंजी ये ढोकले बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और आधे से एक घंटे में बनकर तैयार हो जाते हैं। तो चलिए जानें कैसे बनाएं गुजराती सूजी के ढोकले बनाने की स्पेशल रेसिपी। जो है बेहद आसान।

सूजी के ढोकले बनाने की सामग्री
200 ग्राम सूजी या रवा
1 कप फेंटी हुई दही
आधा चम्मच अदरक और हरी मिर्ची का पेस्ट
फ्रूट सॉल्ट एक चम्मच
चीनी एक चौथाई छोटा चम्मच
नमक आधा छोटा चम्मच
सरसों के दाने एक छोटा चम्मच
तेल दो चम्मच
तिल एक छोटा चम्मच
करी पत्ता 10-12
हरी मिर्ची 2

सूजी का ढोकला बनाने की विधि
सूजी का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले किसी बाउल में सूजी छानकर लें। इसमे फेंटा हुआ दही मिला दें। फेंटी हुई दही में अदरक और मिर्ची का पेस्ट मिला लें। इससे स्वाद बढ़ जाएगा। थोड़ा सा पानी डालकर बैटर को गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अब इसे करीब 10-15 मिनट के लिए रख दें। जिससे कि सूजी दही में मिक्स होकर फूल जाएं।

Back to top button