लो भाई, अब होमवर्क करने की भी आ गई मशीन, लिखती है इंसानों जैसी हैंडराइटिंग में

जब से हमारी ज़िंदगी में विज्ञान और मशीनों की एंट्री हुई है, हमारा काम आसान ही होता जा रहा है. जिन चीज़ों के लिए घंटों लग जाते थे, वो अब मिनटों में हो जाती हैं. अब ये ऑफिस के काम हों या फिर घर के, हर जगह पर मशीनों ने लाइफ को आसान बना दिया है. दिलचस्प तो ये है कि अब बच्चों के होमवर्क के लिए भी मशीनें उनकी हेल्प करेंगी.

प्रोजेक्ट और चित्र बनाने के लिए तो कम्प्यूटर की मदद अब भी बच्चे लेते ही हैं लेकिन अब तक सिर्फ हाथ से लिखना ही ऐसा काम था, जिसमें मशीन हमारी कोई मदद नहीं कर सकती थी. ऐसे में एक नया आविष्कार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. ये इंसानों की हैंडराइटिंग में लिखती है.

मशीन फटाफट पूरा करेगी होमवर्क
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक असाइनमेंट लिखा जा रहा है. दिलचस्प ये है कि इस असाइनमेंट को कोई आदमी नहीं बल्कि एक मशीन लिख रही है, वो भी पेन से. मशीन में पेन को सेट किया गया है और बिल्कुल इंसानों जैसी हैंडराइटिंग में बिना किसी गलती के लिखती जा रही है. इतना ही नहीं पेपर खत्म होने के बाद वो इसे खुद ही पलट भी लेती है और दूसरी तरफ लिखना शुरू कर देती है.

लोगों ने किए दिलचस्प कमेंट
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को हज़ारों लोगों ने देखा और पसंद किया है. इस पर दिलचस्प कमेंट भी आए हैं. एक यूज़र ने लिखा- पहले मां-बाप कहते थे पढ़ाई अच्छे से करना, अब कहेंगे मशीन अच्छे से चलाना. कुछ यूज़र्स ने इसकी तारीफ की तो कुछ ने कहा अब कुछ हाथ से नहीं करना है.

Back to top button