SLvIND Live : टीम इंडिया ने टॉस जीत, शुरू की बल्लेबाजी..

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। विराट कोहली ने अपनी टीम में एकमात्र बदलाव किया है। तीसरे टेस्ट से निलंबित रविंद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।SLvIND Live : टीम इंडिया ने टॉस जीत, शुरू की बल्लेबाजी..
वहीं श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल ने अपनी टीम में तीन बदलाव किये हैं। श्रीलंका ने धनंजय डी सिल्वा को बाहर बैठाने का फैसला किया है जबकि अनुभवी स्पिनर रंगना हेराथ व तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप चोटिल हैं। इनकी जगह लक्षण संदाकन, लहिरू कुमार और विश्वा फर्नांडो को शामिल किया गया है।

विराट कोहली ने लगातार तीसरी बार टॉस जीता। पहले दो बार टॉस जीतने पर टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीते और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि विराट ब्रिगेड तीसरा टेस्ट जीतकर 85 साल का इतिहास बदल देगी। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया 28वां टेस्ट खेल रही है, लेकिन सभी टेस्ट में उनकी प्लेइंग इलेवन में बदलाव हुआ है।

टीम इंडिया को कैंडी में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट शनिवार से खेलना है। टीम इंडिया सीरीज के दो टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे हैं। वह तीसरा टेस्ट जीत लेगी तो विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया इतिहास रच देगी। 

दरअसल 85 साल के टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया ने विदेश में कभी क्लीन स्वीप नहीं किया है। इस बार विराट कोहली की टीम इंडिया के पास ऐसा करने का सुनहरा मौका है। टीम इंडिया श्रीलंका के मुकाबले काफी मजबूत दिख रही है। लिहाजा श्रीलंका को आसानी से हराकर टीम इंडिया इतिहास रच सकती है। 

यह भी पढ़ें: श्रीसंत ने बोला बीसीसीआई पर बड़ा हमला, कहा- जब वो वापसी कर सकते है तो मै क्यों नहीं?

मौसम विभाग ने कैंडी में शनिवार से मंगलवार तक बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इस तरह टीम इंडिया को इतिहास रचने से बारिश रोक सकती है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि पहले चार दिन बारिश हो सकती है। इसकी वजह से मैच के दिनों में ओवरों की संख्या भी कम हो सकती है।   

टीमें 

श्रीलंका-  उपुल थरंगा, दिमुथ करुनारात्ने, कुसल मेंडिस, दिनेश चंडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दिलरुवान परेरा, लक्षण संदाकन, मलिंडा पुष्पकुमारा, विश्वा फर्नांडो और लहिरू कुमार।

टीम इंडिया- शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी।

Back to top button