LG ने गूगल असिस्टेंट के साथ लॉन्च किया नया ब्लूटूथ स्मार्ट स्पीकर ThinQ

LG इलेक्ट्रॉनिक ने गुरुवार को अपना नया ब्लूटूथ स्मार्ट होम स्पीकर पेश ThinQ पेश किया है। इस स्पीकर में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग अगले महीने होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2018) में होने वाली थी। वहीं एलजी CES 2018 में एक और नया स्मार्ट हो स्पीकर पेश कर सकती है।

LG ने गूगल असिस्टेंट के साथ लॉन्च किया नया ब्लूटूथ स्मार्ट स्पीकर ThinQLG ThinQ स्पीकर के फीचर्स और कीमत

इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट है। इसके अलावा कंपनी ने प्रीमियम हाई-क्वालिटी साउंड आउटपुट का दावा किया है। गूगल असिस्टेंट के अलावा इसमें पर्सनलाइज्ड वॉयस इंटरफेस भी है।

इसका ऑडियो आउटपुट 550W है और इसमें 5.1.2 चैनल्स का सपोर्ट है। इसमें दिया गया नया साउंडबार SK10Y मल्टीस्पीकर का मजा देगा। हालांकि कंपनी ने अपने इस होम स्पीकर की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

 
Back to top button