रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में सलमान-कैटरीना के सामने गुंतास गाएंगी गाना

एंड टीवी के रियालिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में कानपुर की गुंतास ने रॉक स्टार अंदाज में गाने सुनाकर सबका दिल जीत लिया है। गुंतास ने अपनी बेहतरीन गायकी के दम पर शो के टॉप-12 में जगह बना ली है। अब 23 दिसंबर को गुंतास सलमान और कैटरीना के सामने प्रस्तुति देंगी। 

कानपुर के रंजीत नगर निवासी हरप्रीत सिंह की बेटी गुंतास ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में कानपुर ही नहीं उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। सैकड़ों टैलेंटेड बच्चों को पीछे कर गुंतास ने बेहतरीन गायकी का लोहा मनवाया है। गुंतास के पिता हरप्रीत सिंह शास्त्री नगर में एक स्कूल चलाते हैं और मां गुरुविंदर कौर स्कूल की प्रिंसिपल हैं।
गुंतास और उसका बड़ा भाई अर्जुनवीर सिंह दोनों का ही रुझान बचपन से ही गायकी की तरफ रहा। बेटी की इस उड़ान को देखकर पिता बेहद खुश हैं। गुंतास का सपना बॉलीवुड सिंगर बनने का है। शो का ग्रांड फिनाले मार्च 2018 में होना है। शो में गुंतास के कोच बॉलीवुड सिंगर शान हैं। शान के अलावा इस प्रोग्राम में हिमेश रेशमियां, पलक मुच्छल, सिंगर पॉपन, नीति मोहन कोच/जजेस की भूमिका निभा रहे हैं।

गुंतास को खुद पर पूरा भरोसा है कि फाइनल वही जीतेंगी ‘द वॉयस इंडिया किड्स-2017’ का खिताब उन्हें ही मिलेगा। गुंतास ने इस मुकाम पर पहुंचने का श्रेय अपनी स्कूल प्रिंसिपल अर्चना निगम को दिया। 23 दिसंबर को होने वाले गाला राउंड में गुंतास सलमान और कैटरीना के सामने गाना गाएंगी। गुंतास के पिता हरप्रीत इसी शो में कैटरीना के साथ डांस करते नजर आने वाले हैं। शो में गुंतास के द्वारा गाए गाने- ‘मैंने होठों से लगाई तो हंगामा हो गया’ और धूम सिरीज मिक्सअप सॉन्ग खूब पसंद किए गए हैं। 
 

प्रोफाइलः-
नाम:  गुन्तास

पिता: हरप्रीत सिंह (डायरेक्टर-ज्ञान निकेतन स्कूल, शास्त्री नगर)
मां: गुरविंदर कौर (प्रिंसिपल- ज्ञान निकेतन स्कूल, शास्त्री नगर)
भाई: अर्जुनवीर सिंह (सिंगर, गिटारिस्ट )
उम्र: 14 साल
पढ़ाई: कक्षा-9 दिल्ली पब्लिक स्कूल, कल्याणपुर, कानपुर

 

Back to top button