सिएरा लियोन के राष्ट्रपति ने की राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू की घोषणा, जाने पूरा मामला

पश्चिम अफ्रीकी देश की राजधानी में सैन्य बैरकों पर बंदूकधारियों के हमले के बाद रविवार को देशव्यापी कर्फ्यू लागू हो गया है। समाचार एजेंसी AP के अनुसारअज्ञात बंदूकधारियों ने सुबह-सुबह राजधानी फ्रीटाउन में बैरक के भीतर एक सैन्य शस्त्रागार पर हमला कर दिया। दो दशक से भी अधिक समय पहले 11 साल के क्रूर गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद से देश में पांच राष्ट्रपति चुनाव आयोजित किए जा चुके है।

पश्चिम अफ्रीकी देश की राजधानी फ्रीटाउन में सैन्य बैरकों पर बंदूकधारियों के हमले के बाद रविवार को देशव्यापी कर्फ्यू लागू हो गया है। सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने इसकी घोषणा की है। क्षेत्र में तख्तापलट की बढ़ती घटनाओं के बीच व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है।

समाचार एजेंसी AP के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने सुबह-सुबह राजधानी फ्रीटाउन में बैरक के भीतर एक सैन्य शस्त्रागार पर हमला कर दिया। राष्ट्रपति बायो ने X (पू्र्व में ट्विटर) में कहा, ‘उन्हें सुरक्षा बलों द्वारा वापस खदेड़ दिया गया और शांति बहाल कर दी गई है। हमारे सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम भाग रहे विद्रोहियों पर हमला जारी रखे हुए है, इसलिए देशव्यापी कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है और नागरिकों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है।’

सिएरा लियोन के राष्ट्रपति ने किया ट्वीट
बायो जून में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए है। हालांकि, ये चुनाव काफी विवादित माने जाते है क्योंकि मुख्य विपक्षी दल ने सिएरा लियोन के चुनाव आयोग पर उनकी पार्टी के साथ परिणामों में हेराफेरी करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

दो दशक से भी अधिक समय पहले 11 साल के क्रूर गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद से देश में पांच राष्ट्रपति चुनाव आयोजित किए जा चुके है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बायो को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सिएरा लियोन की सात मिलियन से अधिक की लगभग 60 प्रतिशत आबादी गरीबी का सामना कर रही है, युवा बेरोजगारी पश्चिम अफ्रीका में सबसे अधिक में से एक है।

Back to top button