SI से दुष्कर्म के मामले में कांस्टेबल गिरफ्तार, 16 फरवरी को तय है शादी

राजधानी दिल्ली के शाहदरा के एक थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने ही पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को आरोपी कांस्टेबल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला एसआई और सिपाही दोनों मेरठ के रहने वाले हैं। दोनों की पहचान पुलिस में भर्ती होने के पहले से थी। इसके चलते दोनों ने अपनी तैनाती एक ही थाने में करवा रखी थी और लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अब कांस्टेबल किसी दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था। इस पर महिला एएसआई ने 20 जनवरी को मुकदमा दर्ज करा दिया। इस दौरान कांस्टेबल मेरठ स्थित गांव चला गया था।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध का हुआ शक, फिर महिला ने उठाया ऐसा कदम कि देखकर दंग रह गये लोग

16 फरवरी को है शादी : शाहदरा जिले की पुलिस ने 22 जनवरी की रात कांस्टेबल के मकान पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की शादी 16 फरवरी को तय है। महिला एसआई का दावा है कि आरोपी कांस्टेबल ने शादी करने का वादा कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button