SI पुलिस परीक्षा 2016: आयु में मिली 3 साल की छूट, अब नोटिफिकेशन का इंतजार

-
जयपुर/अजमेर। गृह विभाग में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडरों के 344 पदों पर प्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इस परीक्षा में आयु संबंधी 3 वर्ष की छूट का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग इस परीक्षा की नई तिथि घोषित कर सकता है। यह भर्ती परीक्षा अक्टूबर 2016 से लंबित है।– आयोग अध्यक्ष डॉ. ललित के पंवार ने बताया कि यह भर्ती लंबे समय बाद हो रही है। राज्य सरकार ने इस भर्ती में आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दे दी है। लेकिन अभी इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।– नोटिफिकेशन का ही इंतजार है। जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा आयोग 3 महीने में इस परीक्षा होगी।
ये भी पढ़े: NEET की OMR शीट जारी, आपत्तियां 14 तक दे सकेंगे स्टूडेंट्स, आंसर की 15 को जारी होगी
पूर्व में स्थगित हो चुकी है परीक्षा
– पहली बार आयोग ने 29 जनवरी 2017 को इस परीक्षा के आयोजन की घोषणा की, लेकिन फिर इसे स्थगित कर दिया गया।– इसके बाद 1 दिसंबर 2016 को ही आयोग ने घोषणा की उप निरीक्षक-पुलिस प्रतियोगी परीक्षा-2016 जो 29 जनवरी, 2017 को प्रस्तावित थी अब 12 फरवरी, 2017 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।– लेकिन आयोग ने 20 जनवरी 2017 को ही घोषणा कर दी कि 12 फरवरी को प्रस्तावित उपनिरीक्षक परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।इन पदों के लिए होनी है भर्ती
– आयोग द्वारा उपनिरीक्षक (एपी), उपनिरीक्षक (आईबी),प्लाटून कमांडर (आरएसी) और उपनिरीक्षक (एमबीसी) के रिक्त पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा होगी।– इनमें उपनिरीक्षक (एपी) के 147 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 136 पद सामान्य हैं और 11 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए हैं।– उपनिरीक्षक (आईबी) के कुल 65 पदों के लिए भर्ती की जानी है। इनमें सामान्य पद हैं 60 और टीएसपी क्षेत्र के पदों की संख्या 5 है।– प्लाटून कमांडर (आरएसी) के कुल 114 पदों के लिए भर्ती होगी। इसमें सामान्य पदों की संख्या है 114 और टीएसपी क्षेत्र के 9 पद शामिल हैं।– उपनिरीक्षक (एमबीसी) के कुल 4 पदों के लिए भर्ती होगी। ये सभी सामान्य पद हैं। गौरतलब है कि आयोग द्वारा इन पदों के लिए प्रदेश के अभ्यर्थियों से 7 अक्टूबर 2016 से 6 नवंबर 2016 तक ऑनलाइन आवेदन भराए गए थे।