अभी अभी आई ‘दाऊद’ के ख़ुदकुशी करने की खबर…! कंबोडिया में था छिपा

जी हाँ: अभी अभी आई ‘दाऊद’ के ख़ुदकुशी करने की खबर…!पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए कंबोडिया में था छिपा|

एक छोटे शराब व्यापारी से लैंड डीलर बने श्रीधर धनपालन ने बुधवार को साइनाइड खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। ‘तमिलनाडु का दाऊद’ कहे जाने वाले श्रीधर की मौत कंबोडिया में हुई, जहां वो तमिलनाडु पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए छिपा हुआ था। काले धंधों और मर्डर जैसे संगीन आरोपों के चलते एजेंसियों, इंटरपोल और पुलिस के रडार में रहने वाले श्रीधर को पकड़े जाने का डर सता रहा था।

हनीप्रीत का नार्को टेस्ट करवा सकती है हरियाणा पुलिस..!

‘तमिलनाडु का दाऊद’ था श्रीधर धनपालन

ऐसा माना जा रहा है कि एनकाउंटर के डर के चलते उसने खुद को खत्म कर लिया। कंबोडिया पुलिस के मुताबिक श्रीधर ने अपने सहयोगियों को बताया था कि वो सुसाइड करने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रीधर दुबई में अपने बिजनेस का जाल फैला चुका था।

दुबई में तेल की धांधली पकड़े जाने के बाद वो किसी तरह श्रीलंका फरार हो गया। यहां भी उसकी मुश्किलें कम नहीं हुई और पुलिस उस पर शिकंजा कसने के लिए उसकी तलाश करने लगी। पासपोर्ट ब्लॉक हो जाने की वजह से श्रीधर नाव के रास्ते कंबोडिया पहुंचा।

28 साल की टीचर को 14 साल के स्टूडेंट से हुआ प्यार, इस हाल में दोनों मिले

आखिरी बार वो पुलिस की गिरफ्त में 2013 में आया था। उसने गुंडा एक्ट के तहत यहां 6 महीने की सजा भी काटी, लेकिन उसी साल वो देश से फरार हो गया। कस्टडी में आने के बाद उसके खिलाफ करीब 43 केस रजिस्टर किए थे, जिनमें से सात मर्डर से जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button