राकेश श्रीवास्तव बने कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के उप्र अध्यक्ष

लखनऊ : कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय ने अपने संगठन को पूरे उत्तर प्रदेश में नये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उक्त जानकारी देते हुए न्यास अध्यक्ष दिनेश खरे ने बताया कि नये पदाधिकारी लंबे समय से संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर थे। उन्होंने बताया कि उनकी सक्रियता और सहयोग को देखते हुए प्रयागराज के मनीष श्रीवास्तव को न्यास का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। जबकि राजधानी लखनऊ के गिरधर खरे को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। इसी तरह राकेश श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। न्यास अध्यक्ष दिनेश खरे ने बताया कि उम्मीद जतायी गयी है कि उक्त पदाधिकारी अपनी संपूर्ण ऊर्जा संगठन को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने में लगायेंगे।

Back to top button