मंच से उतरते समय फिसला शिवराज सिंह चौहान का पैर, कुर्सियां फेंंकने लगे लोग

चौहान गुरुवार को पन्ना से चलकर छतरपुर जिले में पहुंचे. कई स्थानों पर रथ और मंच सभाएं करने के बाद चंदला पहुंचे. यहां उनकी सभा खत्म हुई और वे जैसे ही उतरने लगे, उनका सीढ़ियों पर से पैर फिसल गया और वे मंच पर ही गिर गए. उनके गिरते ही आसपास चल रहे कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी हरकत में आए और उन्हें उठाया.मंच से उतरते समय फिसला शिवराज सिंह चौहान का पैर, कुर्सियां फेंंकने लगे लोग

जिलाधिकारी रमेश भंडारी ने बताया कि मंच से उतरते समय मुख्यमंत्री चौहान एक की जगह एक साथ दो सीढ़ियां उतर गए, जिससे उन्हें असहजता हुई और फिसल गए. मंच पर गिरने जैसी कोई बात नहीं है. वहीं दूसरी ओर, सभा में मौजूद भीड़ ने पंडाल के भीतर कुर्सियां उछालना शुरू कर दी. यह सिलसिला काफी देर तक चला. मुख्यमंत्री चौहान दो दिवसीय बुंदेलखंड की जन आशीर्वाद यात्रा पर थे. वे बुधवार को दमोह और पन्ना जिले की विधानसभाओं में गए और गुरुवार को छतरपुर की विधानसभाओं में सभाएं की.

Back to top button