नवरात्र में नई पार्टी बनायेंगे चाचा शिवपाल, होंगी भतीजे से राहें जुदा

लखनऊ. टूट की ओर अग्रसर समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और उनके भाई शिवपाल सिंह यादव आगामी नवरात्रि में नयी पार्टी की घोषणा कर सकते हैं. सपा का राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन आगामी पांच अक्टूबर को आगरा में बुलाया गया है. राजनीतिक हल्कों में कयास लगाये जा रहे हैं कि राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले ही मुलायम सिंह यादव द्वारा नई पार्टी बनाने का निर्णय लिया जा सकता है.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव के अनुसार जल्द ही नई पार्टी के गठन की घोषणा की जायेगी. उनका कहना था कि वह और नेता जी (मुलायम सिंह यादव) चाहते हैं कि पार्टी और परिवार एक रहे, लेकिन अखिलेश यादव अपनी जिद पर अड़े हैं.
योगी ने लॉन्च किया अमेरिकी पुलिस जैसा पहला स्मार्ट बाइक दस्ता
उनकी जिद की वजह से मजबूरन नई पार्टी के गठन के बारे में सोचना पड़ रहा है. सपा का प्रदेशीय सम्मेलन 23 सितम्बर को लखनऊ में और राष्ट्रीय सम्मेलन पांच अक्टूबर को आगरा में है. आगरा से मिली रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए लगने वाले होर्डिंग्स में मुलायम सिंह यादव का चित्र नहीं रहेगा.





