शीतला अष्टमी पर रचानी है शगुन की मेहंदी, तो ट्राई करें ये मिनिमल मेहंदी डिजाइन

देश के कई हिस्सों में आज शीतला सप्तमी मनाई जा रही है। वहीं कई लोग कल यानी 22 मार्च को शीतला अष्टमी बनाएंगे। इस दिन माता शीतला की पूजा की जाती है और उन्हें बासी खाने का भोग लगाया जाता है। इस मौके पर सुगाहन महिलाएं शगुन की मेहंदी भी लगाती हैं। इस मौके पर ये मिनिमल मेहंदी डिजाइन (Sheetala Ashtami 2025 Mehndi design) ट्राई कर सकती हैं।

भारत में आए दिन कोई न कोई व्रत-त्योहार और पर्व मनाए जाते हैं। बीते दिनों की पूरे देश में धूमधाम से होली का उत्सव मनाया गया और अब देश के कई हिस्सों शीतला सप्तमी और अष्टमी (Sheetala Ashtami 2025) मनाई जा रही है। यह हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, तो हर साल होली के सात या आठ दिन बाद मनाया जाता है। इस दौरान माता शीतला की पूजा की जाती हैं और महिलाएं अपने घर-परिवार की खुशहाली के लिए पूजा-पाठ करती हैं।

यह पर्व मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की सलामती के लिए रखती हैं। यह पर्व खासतौर पर उत्तर भारत में मनाया जाता है। इस मौके पर माता शीतला को ठंडे और बासी खाने का भोग लगाया जाता है। भोग के लिए प्रसाद एक दिन पहले ही तैयार किया जाता है और फिर पूजा वाले दिन घर में चूल्हा नहीं जलाते हैं।

इस मौके पर सुहागने महिलाएं शगुन की मेहंदी (Mehndi design) भी लगाती हैं। अगर आप भी शीतला अष्टमी की पूजा करने वाली हैं और शगुन की मेहंदी के लिए कोई आसान डिजाइन तलाश रही हैं, तो ये डिजाइन्स आपके लिए मददगार साबित होंगी।

डिजाइन-1
अगर आप हल्की, लेकिन भरी हुई मेहंदी पसंद करती हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट साबित होगी। सिंपल फूलों से बनी यह मेहंदी बनाने में आसान और देखने में बेहद आकर्षित है। साथ ही यह काफी क्लासि लुक भी देती है।

डिजाइन-2
अगर आप सिंपल और क्लासी लुक तलाश रही हैं, तो मेहंदी की यह डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। हाथों के बीच में छोटे फूल न सिर्फ मेहंदी का शगुन पूरा करेंगे, बल्कि आपके हाथों को खबसूरत भी बनाएंगे। साथ ही उंगलियों पर बनी डिजाइन भी बेहद प्यारी लेगेंगी।

डिजाइन- 3
मेहंदी की यह डिजाइन मिनिमल डिजाइन पसंद करने वालों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। इस डिजाइन को गौर से देखें, तो इसमें हाथों पर छोटे-छोटे हाथी बनाए गए हैं, तो काफी प्यारा लुक दे रहे हैं। साथ ही उंगलियों में भरी गई मेहंदी और कलाई पर दी गई डिजाइन भी काफी आकर्षित लगेगी।

डिजाइन- 4
शीतला अष्टमी के लिए शगुन की मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो इस मेहंदी डिजाइन को जरूर ट्राई करें। हाथों पर आधी लगी यह मेहंदी डिजाइन काफी यूनिक और अलग है, जिसे लगाना आसान है और यह काफी खूबसूरत भी लगती है। साथ ही उंगलियों पर भी आप अलग-अलग डिजाइन लगा सकती हैं।

Back to top button