शेर, बाघ या तेंदुआ, किसकी है सबसे खतरनाक दहाड़?

जब बात जंगली बिल्लियों की होती है, तो लोगों के जहन में शेर, बाघ, चीता, तेंदुआ जैसे कई जीवों का ख्याल आता है. ये सारे जीव बिल्ली की प्रजाति के हैं और जंगल के सबसे खूंखार शिकारियों में से एक हैं. आपने फिल्मों, कार्टूनों या फिर किसी ज़ू में इन जीवों की आवाज सुनी होगी और जानते होंगे कि ये जब दहाड़ते हैं, तो बाकी के जीव कांप जाते हैं. तो क्या आपने कभी सोचा है कि शेर, बाघ या तेंदुए (Lion, Tiger, Leopard Roar Viral Video) में से किसी दहाड़ सबसे ज्यादा खतरनाक है? इन जीवों में एक ऐसी भी बिल्ली है, जिसकी आवाज सुनकर आप ये जरूर कहेंगे कि ये जंगली बिल्लियों के नाम पर धब्बा है!

ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें शेर, बाघ और तेंदुए की दहाड़ने की आवाज (Roar sound of Lion) सुनाई गई है. आमतौर पर लोगों को लगता है कि शेर को जंगल का राजा कहते हैं, इस वजह से उसकी दहाड़ सबसे ज्यादा खूंखार होगी. वैसे तो ये बात सही भी है, पर उससे ज्यादा तेज तो इस वीडियो में बाघ दहाड़े हुए सुनाई दे रहा है.

किस जंगली बिल्ली की आवाज सबसे तेज?
वायरल वीडियो में सबसे पहले एक तेंदुए की दहाड़ सुनाई गई है, जो काफी भारी है, हालांकि, वो तेज नहीं दहाड़ रहा है. दूसरी दहाड़ है शेर की. शेर काफी तेजी से चीखता है, जो खाफी खौफनाक लग रही है. एक शेर तो चट्टान पर खड़ा होकर चीख रहा है. पर जब आप बाघ की दहाड़ सुनेंगे, तो सबसे ज्यादा हैरान होंगे. जब वो दहाड़ता है, तो बाकी सारे जीवों की तुलना में उसकी आवाज खतरनाक लगती है. पर सबसे अंत में आता है प्यूमा. ये भी जंगली बिल्ली की प्रजाति का है. ये प्यूमा किसी पालतू बिल्ली की तरह दहाड़ रहा है. उसकी दहाड़, बाकी के जीवों की तुलना में काफी पतली और धीमी है.

Back to top button