Sheffield Shield: घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड का 30 साल पुराना साझेदारी का रिकॉर्ड टूटा,

एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड (Sheffield Shield) में 30 साल पुराना साझेदारी का रिकॉर्ड (Highest Partnership) टूट गया है. विक्टोरिया के लिए खेलते हुए मारकस हैरिस (Marcus Harris) और विल पुकोवस्की (Will Pucovski) ने पहले विकेट के लिए 486 रनों की साझेदारी की. ये शेफील्ड शील्ड में किसी भी विकेट के लिए अब तक सबसे बड़ी साझेदारी है. साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल के तीसरे दिन इन दोनों ने ये कारनामा किया.

बन गया नया रिकॉर्ड

बता दें कि 30 साल पहले साल 1990 में मार्क वॉ और स्टीव वॉ की जोड़ी ने न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते हुए 5 विकेट के लिए 464 रनों की नाबाद साझेदारी की थी. सबसे बड़ी साझेदारी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेविड हूक्स और वायन फिलिप्स की जोड़ी है. इन दोनों ने साल 1987 में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए 462 रनों की नाबाद साझेदारी की थी. ये साझेदारी उस वक्त चौथे विकेट के लिए हुई थी.

ऐसे टूटा रिकॉर्ड

दूसरे दिन के स्कोर बिना किसी नुकसान के 418 रनों से आगे खिलते हुए विल पुकोवस्की ने पहली गेंद पर पर ही डबल सेंचुरी ठोक दी. 436 के स्कोर पर हैरिस का स्लिप में एक कैच भी छूटा. लेकिन दोनों बल्लेबाज़ क्रीज पर डटे रहे और वॉ ब्रदर्स का रिकॉर्ड टूट गया.

क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड

ऐसा लगा रहा था कि ये दोनों बल्लेबाज़ क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़ी साझेदारी के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे. लेकिन ऐसा हो नहीं सका. हैरिस आउट हो गए. जबकि पुकोवस्की 255 के स्कोर पर नॉट आउट रहे. बता दें कि क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगाकार और महेला जयर्वधने के नाम है. इन दोनों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2006 में तीसरे विकेट के लिए 624 रनों की साझेदारी की थी.

Back to top button