राज कुंद्रा के जेल से छूटने पर शर्लिन चोपड़ा ने एक बार फिर से बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर साधा निशाना, कैप्शन में लिखा, ‘आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम…

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को करीब दो महीने बाद जेल से बाहर निकले हैं। राज कुंद्रा के जेल से छूटने पर जहां उनका समर्थन कर रहे लोग खुश हैं। तो वहीं उनके खिलाफ रहे लोग अब भी उन पर और उनके परिवार पर निशाना साध रहे हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में किया है एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने। शर्लिन चोपड़ा इस मामल में शुरुआत से ही राज कुंद्रा के ऊपर निशाना साध रही हैं। वहीं अब राज के जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद शर्लिन ने एक बार फिर से राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है।

दरअसल शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी बात बेबाकी से सोशल मीडिया पर रखती हैं। राज कुंद्रा केस के बाद शर्लिन सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी बात को रख रही हैं। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए खुद के इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करती हैं उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभावित होती हैं। कृपया, रील लाइफ से बाहर निकलकर, रियल दुनिया में जाकर, पीड़ित महिलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं यकीन मानिए, सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी!’

बता दें कि इससे पहले शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा को बेल मिलने के बाद उनकी भी चुटकी ली थी। शर्लिन ने राज कुंद्रा के ट्विटर अकाउंट के बायो का स्क्रीनशॉट लेकर कैप्शन में लिखा था, ‘क्या प्यारा सा ट्व‍िटर बायो है।’ गौरतलब है कि राज कुंद्रा के अश्लील वीडियो मामले में शर्लिन चोपड़ा के साथ भी पूछताछ हो चुकी है। शर्लिन चोपड़ा इस मामले में शुरुआत से ही राज कुंद्रा के खिलाफ ही थीं वहीं उनका कहना ये भी रहा है कि शिल्पा शेट्टी इस बारे में सबकुछ जानती थीं। लेकिन वो भोली बन रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button