‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ स्टार तमायो पेरी पर शार्क ने किया हमला

पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन स्टार तमायो पेरी की रविवार को हवाई में मौत हो गई। वह एक पेशेवर सर्फिंग इंस्ट्रक्टर भी थे। उनके ऊपर ओहू द्वीप पर सर्फिंग के दौरान शार्क ने हमला कर दिया और हमला इतनी तेज था कि उनकी जान चली गई। वह 49 साल के थे। उन्होंने पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स’ में अहम भूमिका निभाई थी।

मौके पर ही मृत घोषित कर दिया
तमायो पेरी पर जब एक शार्क ने हमला किया तो वहां उनको देख रहे एक व्यक्ति ने आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें जेट स्की से किनारे पर ले आए लेकिन तब तक उनकी जान चली गई थी और चिकित्सा अधिकारियों ने उनको समुद्र तट पर मृत घोषित कर दिया।

शार्क द्वारा काटे गए काफी गहरे निशान थे
वहीं, एक्टर की मौत के बाद वहां शार्क चेतावनी लगी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार तमायो के शरीर पर शार्क द्वारा काटे गए काफी गहरे निशान थे। उन्होंने उत्तरी तट पर लाइफगार्ड के रूप में काम करने वाले जुलाई 2016 में महासागर सुरक्षा विभाग से अपना करियर शुरू किया था।

वर्ल्ड सर्फ लीग ने जताया दुख
वहीं, वर्ल्ड सर्फ लीग ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है और एक्स पर पोस्ट किया है कि हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि सर्फ समुदाय ने रविवार को एक प्रिय आइकन खो दिया। एक प्रसिद्ध सर्फर और लाइफगार्ड, तामायो पेरी का ओहू के पूर्वी हिस्से में हुए शार्क के हमले से घायल होने के बाद निधन हो गया।

तामायो एक पाइपलाइन/टीहुपो’ओ विशेषज्ञ, फ्रीसर्फर, पूर्व प्रतियोगी और कई वर्षों तक डब्लूएसएल के सदस्य थे। वह कम समय में ही शहर के जीवनरक्षक बन गए थे और नॉर्थ शोर समुदाय का एक बड़ा हिस्सा थे। हमारी संवेदनाएं तमायो के परिवार और दोस्तों के साथ हैं।

Back to top button