आज बम्पर सेल मात्र 4,999 रुपये में मिल रहा शाओमी रेडमी 5A

Xiaomi का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 5A आज फिर से सेल के लिए है। फोन की बिक्री आज यानी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से Flipkart और mi.com से होगी। बता दें कि इससे पहले चीन में इस फोन की बिक्री पहले से ही हो रही है। इस फोन के खासियत की बात करें तो कंपनी ने 8 दिन की बैटरी बैकअप का दावा किया है।

इस फोन में 5 इंच की HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस फोन में भी रेडमी 4ए की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 87 दिन के बैकअप का दावा किया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, 3G, GPRS/ EDGE, Bluetooth, Wi-Fi और Micro-USB दिया गया है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। फोन की कीमत 4,999 रुपये है। फोन के साथ जियो की ओर से 1,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।
कभी कुछ इस तरह विनम्र भी हुआ करते थे विराट कोहली… देखिए उनका पहला इंटरव्यू
इसके लिए लगातार 13 बार 199 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। वहीं कैशबैक 100 रुपये के 10 रिचार्ज वाउचर के रूप में मिलेंगे।
“4,999 रुपये वाले शाओमी रेडमी 5A की सेल आज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 5A आज फिर से सेल के लिए है। फोन की बिक्री”
“4,999 रुपये वाले शाओमी रेडमी 5A की सेल आज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 5A आज फिर से सेल के लिए है। फोन की बिक्री”





