शाहरुख के छोटे बेटे अबराम के जन्म पर हुए थे कई विवाद…

शाहरुख खान के सबसे छोटे अबराम का जन्म 27 मई 2013 को हुआ था। अबराम आज 5 साल के हो गए हैं। अभी से अबराम इतने फेमस हैं कि कई बार पेपराजी शाहरुख की नहीं बल्कि अबराम की तस्वीरें लेना चाहते हैं। हाल ही में उन्हें आईपीएल मैच के दौरान भी देखा गया। आज भले ही अबराम स्टार किड की लिस्ट में सबसे मशहूर हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके जन्म पर काफी विवाद भी हुआ।
शाहरुख खान और गौरी ने खुलासा किया था कि उनके तीसरे बेटे का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। उस वक्त काफी विवाद भी उठा था कि 50 पार पहुंच चुके शाहरुख को आखिर इस उम्र में तीसरे बच्चे की क्या जरुरत थी।
सभी जानना चाहते थे कि अबराम को जन्म किसने दिया है। इसी बीच खुलासा हुआ कि गौरी की भाभी ने अबराम को जन्म दिया है। बताया जाता है कि उस वक्त गौरी के भाई अपनी पत्नी को देखने हॉस्पिटल भी नहीं गए थे ताकि अबराम के जन्म को लेकर विवाद ना हो, हालांकि इस बारे में ना तो शाहरुख और ना ही गौरी ने इसकी कभी पुष्टि की है।
सरोगेसी का विवाद खत्म हुआ ही था कि एक और शॉकिंग न्यूज आई और कहा गया कि शाहरुख खान को उनके बड़े बेटे आर्यन के फीचर्स से भी बेहतर फीचर्स चाहिए था जिसकी वजह से उन्होंने जेनेटिक्स तय करते हुए ऐसा बच्चा पैदा किया जिसमें स्टार वैल्यू हो। इन बातों के बीच अबराम के जन्म को लेकर शाहरुख खान पर लिंग जांच कराने का आरोप भी लगा था।
शाहरुख खान ने इन खबरों का जोरदार विरोध करते हुए बयान दिया था कि वो पढ़े-लिखे हैं और ऐसा सोच भी नहीं सकते हैं। अभी तक जो भी खबरें आ रही थीं उनमें सबसे हैरान करने वाली खबर ये आई जिससे शाहरुख का परिवार भी हिल गया था।
टेड टॉक्स में शाहरुख ने बताया कि ऐसी बात के बारे में वो कभी सपने में भी नहीं सोच सकते थे। दरअसल, कई लोगों ने अबराम को आर्यन का लवचाइल्ड बताना शुरू कर दिया था। उस समय आर्यन का यूरोप में एक विदेशी लड़की के साथ गाड़ी चलाता वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसे शाहरुख ने फेक बताया था। शाहरुख का कहना था कि आर्यन के पास यूरोप में ड्राइव करने का लाइसेंस ही नहीं है।