SHAHJAHANPUR NEWS: एक क्लिक में पढ़ें शाहजहांपुर की महत्वपूर्ण खबरें

राष्ट्रीय गौरक्षा संघ ने बालाजी धाम पर लगवाई हैंड सैनेटाइजिंग मशीन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में राष्ट्रीय गौरक्षा संघ ने कछियानी खेड़ा स्थित बालाजी धाम पर भक्तों के लिए हैंड सैनिटाइजर मशीन लगाई। प्रदेश संगठन मंत्री ने भक्तों से की हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने की अनुरोध किया राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर यशवंत कुमार मैथिल और उनके संगठन ने किया है। शुक्रवार को डॉ यशवंत कुमार मैथिल ने बालाजी धाम पहुंचकर महंत बाबा लखन दास से अनुमति लेने के बाद मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों के लिए हैंड सैनिटाइजर मशीन लगवाने का कार्य किया।
ये भी पढ़ें- फतेहपुर: फावड़ा से प्रहार कर बुजुर्ग किसान को उतारा मौत के घाट
हैंड सैनिटाइजर लगाने के बाद जब भक्तों ने मंदिर में प्रवेश किया तो स्वयं डॉ यशवंत मैथिल ने सभी लोगों से हैंड सैनिटाइजर मशीन का प्रयोग करने की अपील करने के साथी लोगों को उसके उपयोग की विधि भी बताई। यशवंत कुमार मैथिल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर का प्रयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने इसी के तहत बालाजी धाम पर आने वाले भक्तों के लिए हैंड सैनिटाइजर मशीन लगवाने का निर्णय किया और अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर इस काम को उन्होंने सफलतापूर्वक बालाजी के आशीर्वाद से पूरा किया है इसकी उन्हें अति प्रसन्नता है। इस दौरान राष्ट्रीय गौरक्षा संघ के कार्यकर्ता कौशल शर्मा, राजेंद्र वर्मा शांतिनिकेतन परमार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष भगत जी आचार्य आदि मौजूद रहे।
टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,-अवैध तमंचा सहित दो कारतूस बरामद
शहजहांपुर। शाहजहांपुर में थाना पुलिस ने एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। कटरा थाना पुलिस टीम ने टॉप टेन बदमाश आरिश पुत्र मोहम्मद यूनुस कुरैशी निवासी ग्राम खैरपुर मिल्कीपुर को इंदरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरिश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरिफ के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह वालियान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आरिश कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जो हत्या का प्रयास गौ तस्करी गोकशी आदि घटनाओं में संलिप्त रह चुका है। आरिश अपने पास अवैध हथियार भी रखता है और इस पर आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान एसआई विनोद कुमार कांस्टेबल ललित अंकुर मलिक शामिल रहे।
हत्या के प्रयास में वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक एस. आनंद के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के अंतर्गत थाना काँट पर पंजीकृत हत्या के प्रयास की घटना के अभियोग में वांछित अभियुक्त देवेंद्र सिंह पुत्र रामनाथ सिंह निवासी ग्राम राजपुर गुमटानी थाना कांट को एक अवैध पौनिया 315 बोर मय 01 खोखा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में थाना कांट पर मुकदमा अपराध संख्या 604/20 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
ये भी पढ़ें- अगर आप भी अपने पार्टनर को करते हैं KISS तो पहले ये पढ़ लें
थाना कांट पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद। एस. आनंद, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के अंतर्गत थाना काँट पर पंजीकृत हत्या के प्रयास की घटना के अभियोग में वांछित अभियुक्त देवेंद्र सिंह पुत्र रामनाथ सिंह निवासी ग्राम राजपुर गुमटानी थाना कांट को एक अवैध पौनिया 315 बोर मय 01 खोखा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कांट पर मुकदमा अपराध संख्या 604/20 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
जिलाधिकारी ने किया वी0वी0पैट का औचक निरीक्षण
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने मघई टोला के पास निर्माणाधीन वी0वी0पैट गोदाम का औचक निरीक्षण करने के उपरान्त उन्होने कहा कि निर्माण एजेंसी अपने कार्यों में सुधार लाए। निर्माण कार्यों की धीमी गति पर किसी प्रकार समझौता बर्दाष्त नही किया जाएगा। धीमी गति से निर्माण कार्य होने पर सम्बन्धि कार्यदायी संस्था का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी।
वी0वी0पैट गोदाम के निर्माण कार्य में गति लाई जाए तथा निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण समयावधि में पूर्ण किया जाए। इस कार्य में लापरवाही मिलने पर सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम सेवक द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।
मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत धान मूल्य इस मूल्य पर किया गया निर्धारित
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया है कि मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 मे धान काॅमन का समर्थन मूल्य रूपया 1868/-प्रति कुण्टल एवं ग्रेड-ए का मूल्य रूपया-1888/-प्रति कुण्टल निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया है कि किसान बन्धुओ को धान विक्र से पूर्व पंजीकरण कराना आवश्यक है।
इस वर्ष ओ0टी0पी0 आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है, जोकि कृषक द्वारा अंकित मोबाईल नं0 पर एस0एम0एस0 के माध्यम से प्रेषित होगा एवं ओ0टी0पी0 भरने के उपरान्त ही पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण होगी। किसान भाई अपनी खतौनी की खाता संख्या किसान पंजीयन मे दर्ज कर कुल रकबे एवं उसमे बोये गये धान के क्षेत्रफल को अंकित करेगें, जिसका सत्यापन सम्बन्धित तहसील के उपजिलाधिकारी द्वारा कराया जायेगा। शाहजहांपुर में जिन कृषको ने रबी विपणन वर्ष 2020-21 मे गेहूं खरीद हेतु पंजीकरण कराया था, उन्हे नये पंजीकरण की आवष्यकता नही है, परन्तु पंजीकरण मे यथा आवष्यक संषोधन कर या बिना संषोधन के पुनः लॉक करना होगा, तभी वह धान विक्रय हेतु पंजीकरण सं0 उपलब्ध हो पायेगी।
कृषक बन्धुओ को यह भी अवगत कराना है कि अपना खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि किसी भी बिचैलिये को उपलब्ध न कराये एवं स्वयं जनसेवा केन्द्र अथवा अपने मोबाईल से पंजीकरण करें तथा सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल से सम्पर्क कर पंजीकरण एवं सत्यापन करा सकते हैं। समस्त लेखपालों को पंजीकरण कराये जाने हेतु निर्देषित किया जा चुका है। पंजीकरण कराये जाने मे किसी प्रकार की समस्या आने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी, शाहजहांपुर के कार्यालय का दूरभाष संख्या 05842-221986 एवं मोबाईल संख्या 72758-62826 पर सम्पर्क कर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते है। मूल्य समर्थन योजना का लाभ प्राप्त करना किसान भाईयो का अधिकार है इसलिए पंजीकरण कराये और मूल्य समर्थन योजना का लाभ पायें।
The post SHAHJAHANPUR NEWS: एक क्लिक में पढ़ें शाहजहांपुर की महत्वपूर्ण खबरें appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





