खाने के पहले सर्व करें तिल वाला शकरकंदी सलाद

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
1 बड़ा चम्मच तिल, 2 शकरकंदी, 1 बड़ा चम्मच शहद, 1/4 छोटा चम्मच काला नमक
विधि :
- पैन धीमी आंच पर गरम करें।
- इसमें तिल को पहले भून लें। ध्यान रहे काला नहीं होने देना है।
- अगर तिल पटपटाने लगे, तो तुरंत उतार लें वरना ये स्वाद बिगाड़ देगा।
- शकरकंद को हल्का उबालकर छील लें। इसमें काला नमक और शहद मिलाएं। ऊपर से भुना तिल बुरक दें।
नोट- शकरकंदी की तरह आलू को भी बना सकती हैं। आलू और शकरकंदी को उबालने की जगह बारबेक्यू में भी पका सकती हैं। इससे सलाद ज्यादा टेस्टी लगेगा।





