भाजपा के वरिष्ठ नेता रतन लाल कटारिया का  चंडीगढ़ पीजीआई में हुआ निधन…

तीन बार के लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है। वह इस समय अंबाला से सांसद थे। चंडीगढ़ पीजीआई में उन्होंने आखिरी सांस ली। गरीब परिवार में जन्म लेने के बावजूद अपनी मेहनत से सफल व्यक्तित्व बनना और पार्टी के साथ समाज के लिए उनके कामों के चलते उन्हें जाना जाता है।  

कटारिया के पिता ज्योति राम जूते बनाने का काम करते थे लेकिन रतन उनके लिए वास्तव में रत्न ही बनकर जन्मे। रतन लाल हमेशा अपनी मेहनत पर गर्व करते थे। उनका बचपन काफी कठिन था।उन्होंने ही बताया था कि उनके गांव लडवा में सुविधाएं नहीं थीं। उनके खुद के पास चप्पल तक नहीं रहता था। सांसद बनने के बाद भी कई बार उन्हें अभाव का सामना करना पड़ा। 

कटारिया के निधन से थोड़ी देर पहले ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव ने उनसे मुलाकात की थी। उनका जन्म यमुनानगर  जिले में सांधाली गांव में हुआ था। वह आरएसएस के कार्यकर्ता थे। पांच दशकों तक उन्होंने प्रचारक के तौर पर काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा, उन्होंने हरियाणा में भाजपा के लिए बहुत काम किया। उन्हें समाज कल्याण के क्षेत्र में किए गए काम के लिए जाना जाएगा।

Back to top button