श्रुति हसन की फिल्म देख महिला ने अपने पति की हत्या, प्रेमी का तेजाब से जलाया चेहरा

फिल्में यूं तो मनोरंजन के लिए होती है, लेकिन कुछ लोग इसे हिंसा और बुराइयों के लिए भी देखते हैं। कई बार तो लोग उसके घटना क्रम को अपना कर अपने करीबियों का कत्ल तक करने से नहीं कतराते हैं। लोगों को लगता है जब फिल्म में लोग बच सकते हैं, तो वो भी बच सकते हैं। जी हां साउथ इंडियन फिल्म देखकर महिला ने एक ऐसी फुल प्रूफ साजिश रची कि परिवार वाले एक बार की गच्चा खा गए, लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की तो एक झटके में सारी फिल्मी कहानी की पोल खुल गई।

दक्षिण भारतीय फिल्मों में हिंसा का चरम पर होती है, स्टोरी से लेकर कत्ल तक सब कुछ इतना विभत्स होता है कि इसका सीधा असर दिलों दिमाग में पड़ता है। ऐसा ही कुछ तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले में हुआ जहां एक महिला ने दक्षिण की सुपहहिट फिल्म येवादू को देखने के बाद अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला स्वाति रेड्डी ने ऐसी कहानी बना दी की पहले तो सभी को सच लगी लेकिन जब कुछ दिनों बाद शक हुआ तो लोगों ने पुलिस को बताया, मामले की पुलिस ने जब जांच की और जो कहानी निकलकर आई उसे सुनकर आप भी सिहर जाएंगे। दरअसल महिला स्वाति रेड्डी पति से छुटकारा पाने के साथ प्रेमी राजेश के साथ जीवन गुजारने के सपने देखती थी। इस लिए प्रेमी के साथ मिलकर पति सुधाकर रेड्डी की हत्या कर दी।

साथ ही उसने प्रेमी के चेहरे को तेजाब डालकर जला दिया। इतना ही नहीं पति के घरवालों को खबर दी कि सुधाकर हादसे में बुरी तरह घायल हो गया है। जिससे उसका चेहरा खराब हो चुका है, इसलिए प्लास्टिक सर्जरी कराने की जरूरत है। सुधाकर रेड्डी के परिजनों ने बहू स्वाति की बातों पर यकीन करते हुए प्लास्टिक सर्जरी कराकर राजेश को सुधाकर का चेहरा दे दिया। उसके बाद कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीकठाक रहा लेकिन मां बाप को उसकी हरकतें ठीक नहीं लगी। परिजनों को सुधाकर बने राजेश के हावभाव पर शक हो गया।

शक होने के बाद परिजनों ने पुलिस को इत्तला दे दी। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि कैसे पहचान की जाए कि सुधाकर असली है या नकली। कई दिनों तक मंथन करने के बाद पुलिस ने राजेश की अंगुलियों के निशान लिए गए। सुधाकर ने आधार कार्ड बनवा रखा था। राजेश के निशान से कंप्यूटर में मौजूद सुधाकर की अंगुलियों से मिलाकर देखा गया तो पुलिस के सामने सब कुछ साफ हो गया। पुलिस ने तत्काल पत्नी स्वाति को हिरासत में ले लिया, और कड़ाई से पूछताछ शुरु की। जिसके बाद सारी कहानी सामने आ गई।

सुधाकर की पत्नी स्वाति रेड्डी ने बताया कि 26 नवंबर को उसने राजेश के साथ मिलकर सुधाकर की हत्या की और फिर शव को जंगल में ले जाकर जला दिया। स्वाति ने कबूल किया की उसने श्रुति हसन की फिल्म येवादू देखकर साजिश रची थी। वहीं पुलिस का कहना है कि आधार ने हत्या का राज खोलने में मदद की। दोनों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 
Back to top button