वरुण का शायराना अंदाज देख दंग हुए लोग, कहा- ये आसमान कभी झुका भी करता है

सुल्तानपुर.बीजेपी सांसद वरुण गांधी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के लम्भुआ विधानसभा में गरीबों को कंबल वितरित करने के लिए पहुंचे थे। गरीबों के उत्थान के लिये पीपी कमैचा ब्लॉक के कोथराकला स्थित आनंदमयी इंटर मीडिएट कॉलेज में मंच सजा था। जहां पहली बार वरुण गांधी शायराना अंदाज में नजर आये, जिसे देख हर एक दंग रह गया। मंच पर वरुण ने शायराना अंदा में कई शेर कहे।वरुण का शायराना अंदाज देख दंग हुए लोग, कहा- ये आसमान कभी झुका भी करता है

वरुण ने मंच से कहे ये शेर

-“हम छायादार पेड़ हैं जो जमाने के काम आये, जब सूखने लगे तो जलाने के काम आए।”
-“तलवार की नयाम को कभी फेंकना नहीं, मुमकिन हो दुश्मनों के डराने के काम आये।”
-“कच्चा समझ के बेंच न देना मकान को, हो सकता है एक दिन मुंह छुपाने के काम आये।”
-“जो हुक्म देता है वो इल्तेजा भी रखता है, ये आसमान कभी झुका भी करता है।”

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की समर्थन रैली में शामिल हुए महिला, पति ने दिया तीन तलाक

राजनीति धर्म-जाति और क्षेत्रवाद के इर्द-गिर्द घूम रही है

-इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, बहुत दिनों से राजनीति धर्म-जाति और क्षेत्रवाद के इर्द-गिर्द घूम रही है, जबकि राजनीति धर्म और अधर्म के बीच होनी चाहिए। नागरिक क्रांति तभी आएगी, जब लोग अपने हक के अधिकार के बारे में सोच सकें।
-वरुण गांधी ने कहा, ”हम लोगों की जो बुनियादी मुद्दे हैं उसके इर्द-गिर्द अपनी राजनीति को दिशा देनी चाहिए।”
-”उत्तर भारत में खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में बहुत सारे ऐसे गरीब-असहाय लोग हैं, जो ठंड के समय में बहुत पीड़ित रहते हैं और इस पीड़ा का उनके पास कोई इलाज नहीं है।”
-”हम लोग नागरिक क्रांति की बात अक्सर करते हैं, लेकिन नागरिक क्रांति तभी आएगी जब लोग उतने सामर्थ और बलवान हों, ताकि अपने हक के अधिकार के बारे में सोच सकें।”
-”मैंने ये निर्णय लिया कि हम कम से कम 10-15 हजार कम्बल अपने वेतन से गरीबों में बांटेंगे।”

Back to top button