वैज्ञानिकों ने दी खास सलाह, सेक्स के दौरान कोरोना वायरस से कैसे बचें कपल…

दुनियाभर में अब लॉकडाउन में ढील दी जा रही है, लेकिन कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है. ऐसे में कपल्स के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने कुछ खास सलाह दी है ताकि वे सेक्स के दौरान कोरोना वायरस से बच सकें.

हालांकि, एक स्टडी के बाद ये भी सलाह दी गई थी कि कोरोना से बचने के लिए कपल सेक्स से ही बचें. क्योंकि सेक्स से भी कुछ हद तक कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा सामने आया था. वहीं, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने कहा है कि कपल को किस करने से बचना चाहिए और सेक्स के दौरान हर वक्त मास्क पहनना चाहिए.

सेक्स के बाद कपल को नहाने की सलाह भी दी गई है. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने कहा है कि घर से बाहर रहने वाले व्यक्ति के साथ सेक्स कोरोना संक्रमण के लिए हाई रिस्क कैटेगरी में आता है.

रिसर्चर्स ने अपनी स्टडी में माना है कि लोगों के लिए सेक्स से पूरी तरह दूरी बनाना संभव नहीं होगा, इसलिए उन्हें एहतियात बरतनी चाहिए. इस स्टडी को में प्रकाशित किया गया है.

स्टडी के प्रमुख रिसर्चर जैक टर्बन ने कहा कि कंट्रासेप्टिव के इस्तेमाल के साथ-साथ मास्क भी पहनना चाहिए. कुछ वक्त पहले थाईलैंड के मेडिकल एक्सपर्ट वीरावत मनौसुत्थी ने सलाह दी थी कि कोरोना से ठीक होने के बाद 30 दिन तक लोगों को सेक्स से दूर रहना चाहिए.

Back to top button