जानिए किन सेवाओं को कब तक करवाना होगा आधार से लिंक, जरुर पढ़ें

आधार से सेवाओं को लिंक करवाने के लिए 31 मार्च की डेट दी गई थी लेकिन किसी-किसी सेवाओं की तारीख बढ़ा दी गई है।

एलपीजी गैस व अन्य सेवाओं को 31 मार्च तक आधार से लिंक करवाना अनिवार्य है। लेकिन..
पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाने की डेडलाइन बढ़कर 30 जून हो गई है।
बीमा पॉलिसी को आधार से लिंक करवाने की डेडलाइन तब तक के लिए बढ़ गई है जबतक सुप्रीम कोर्ट इस बात का फैसला नहीं ले लेता।
मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करवाने की तारीख अब तक तय नहीं है। यह तब तक करवा सकते हैं जब तक टेलिकॉम मंत्रालय इस पर कोई राय नहीं देता।
1 जून से वर्चुअल आईडी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।