यकीन मानिए, SBI कार्ड पर मिल रहा है 1000 रुपये बस करना होगा ये एक काम

अगर आप भी देश के सबसे बड़े बैंक SBI के उपभोक्ता हैं और आप बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी करते हैं तो अब आप 1,000 रुपए तक का ई-गिफ्ट वाउचर हासिल कर सकते हैं। आप एसबीआई के YONO प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो आपको एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर वार्षिक भुगतान के साथ 1,000 रुपए तक का ई-गिफ्ट वाउचर हासिल मिलेंगे। आप YONO App या पोर्टल पर अपने इंटरनेट बैंकिंग लॉगइन कर इसका फायदा उठा सकते हैं।
ये है खास ऑफर
अगर आप YONO से भुगतान करते हैं तो आपको 1,000 रुपए का पिज्जा हट ई-गिफ्ट वाउचर मिल सकता है। यह SBI Card ELITE पर उपलब्ध है, इसी तरह SBI Card PRIME पर आपको 500 रुपए का पिज्जा हट ई-गिफ्ट वाउचर मिलेगा। SimplyCLICK SBI Card पर 250 रुपए का बुक माउ शो वाउचर और IRCTC SBI Platinum Card से भुगतान पर 250 रुपए का रिवॉर्ड प्वॉइंट मिलेगा।
यह भी पढ़े: फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डे द्वारा 10 अक्टूबर को त्यौहारी मौसम की शुरुआत
बस रखाना होगा इस बात का ध्यान
भुगतान करते समय रेस्टोरेंट पर SBI Card ELITE कार्ड के साथ मौजूद रहें। अगर आप फोन कॉल कर होम डिलिवरी चाहते हैं तो आपको ऑर्डर देते समय 16 डिजिट वाले इस कार्ड के होने की बात कहनी होग। इसके अलावा अगर ऑनलाइन या ऐप के माध्यम से होम डिलिवरी का ऑर्डर देते हैं तो कार्ड के इस्तेमाल के लिए कैश ऑन डिलिवरी ऑप्शन चुनें और डिलिवरी के समय भुगतान के लिए इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें। यह ऑफर 31 अक्टूबर तक के लिए उपलब्ध है।





