Sawan के दूसरे सोमवार पर हाथों में लगाएं ये Mehndi Designs

सावन का महीना हरियाली और भक्ति का प्रतीक है खासकर सोमवार का दिन शिव भक्तों के लिए खास होता है। महिलाएं इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती से सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस खास दिन को और भी सुंदर बनाने के लिए महिलाएं मेहंदी लगाती हैं।
सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली, भक्ति और उमंग का माहौल बन जाता है। खासकर सोमवार का दिन शिव भक्तों के लिए तो बेहद खास होता है। महिलाएं इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना करती हैं। इस खास दिन को और भी सुंदर बनाने के लिए महिलाएं श्रृंगार करती हैं, इसमें मेंहदी लगाना भी शामिल होता है।
सावन में मेहंदी सिर्फ सजने-संवरने का जरिया नहीं होती है, बल्कि ये सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव भी होती है। खासकर जब ये सोमवार का दिन हो, तो मेंहदी का रंग और भी गहरा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सावन सोमवार को लगाई गई मेहंदी जितनी गहरी रचती है, पति का प्यार और रिश्ता उतना ही मजबूत होता है। इस साल सावन का दूसरा सोमवार एक सुनहरा मौका है खुद को पारंपरिक खूबसूरती में रंगने का।
अगर आप भी इस दिन कुछ खास डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो क्यों न इस बार ट्रेडिशनल और ट्रेंडी डिजाइनों का खूबसूरत मेल अपनाया जाए? आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको कुछ ऐसे मेहंदी डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके हाथों को न सिर्फ खूबसूरत बनाएंगे, बल्कि सावन के इस खास दिन को और भी यादगार बना देंगे।
ये रहे कुछ स्पेशल मेहंदी डिजाइंस
अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप सावन में इस तरह की मेहंदी अपने हाथाें में रचा सकती हैं। इससे आपके हाथों की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। दरअसल, शादी के बाद नई नवेली दुल्हनों के हाथों में भरी-भरी मेहंदी भी खूब जचती है। आप चाहें तो अपने हाथों में पिया का नाम भी लिख सकती हैं। मेहंदी का रंग निखर कर आए तो समझ जाइएगा कि आपके पति या आपका पार्टनर आपको बहुत प्यार करता है।
सावन में झूला झूलने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसे में आप अपने हाथों में झूले से बनी ये डिजाइन लगा सकती हैं। इससे आपके हाथों में एक यूनिक डिजाइन की मेहंदी नजर आएगी।
सावन में इस तरह की मेहंदी भी खूब पसंद की जाती है। आपको भी इसे जरूर लगाना चाहिए।
मेहंदी की ये Arabic Designs आपके हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा देंगी। ये आपके पति को भी खूब पसंद आएगी।
इस तरह की मेहंदी भी सावन में खूब लगाईं जाती हैं। इससे हाथ भरे-भरे नजर आते हैं। जो दिखने में भी खूब सुंदर लगते हैं।
अगर आप अपने पार्टपर को इंप्रेस करना चाहती हैं तो ये डिजाइन आपको अपने हाथों पर जरूर ट्राई करनी चाहिए। इससे आपके पार्टनर को अच्छा सरप्राइज मिलेगा। साथ ही आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।