यमन में सऊदी विमानों की बाजार पर बमबारी, 14 निर्दोष मरे

अदन: गृह युद्ध में फंसे यमन में हवाई बमबारी का दायरा बढ़ गया है। सऊदी अरब के विमानों की अगुआई में हुए ताजा हवाई हमले में ग्रामीण बाजार पर बमबारी की गई। हमले में 14 नागरिकों के मारे जाने और 16 के घायल होने की खबर है। तीन साल से जारी संघर्ष में पहली बार ताएज शहर के ग्रामीण इलाके में बमबारी की गई है।यमन में सऊदी विमानों की बाजार पर बमबारी, 14 निर्दोष मरे

वैसे सऊदी अरब समर्थित सरकार के एक अधिकारी ने कहा है कि हमले में 11 विद्रोही लड़ाके भी मारे गए। नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि विद्रोहियों की मौजूदगी की सूचना पर अल-हाइमा गांव पर बमबारी की गई थी। दुर्भाग्य से निर्दोष नागरिक भी उसकी चपेट में आ गए। ताएज सऊदी समर्थित सरकार के कब्जे वाला शहर है लेकिन इसके कुछ ग्रामीण इलाकों में हूथी विद्रोही काबिज हो गए हैं।

बेनजीर की पुण्यतिथि पर बिलावल ने बताया मुशर्रफ को अपनी माँ की हत्या का जिम्मेदार

लाल सागर के तटवर्ती इलाके में किए एक अन्य हवाई हमले में सऊदी अरब के नेतृत्व वाली वायुसेना ने 22 विद्रोहियों को मारने का दावा किया है। मारे गए विद्रोहियों में आदिवासी नेता यासर अल-अहमर भी शामिल है। बंदरगाह वाले शहर होदेदा पर ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों का कब्जा है। विद्रोहियों ने राजधानी सना पर भी कब्जा कर रखा है। देश पर कब्जे के लिए तीन साल से दोनों पक्षों में संघर्ष छिड़ा हुआ है।

Back to top button