राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। सूत्रों ने बताया कि 85 वर्षीय सत्येंद्र दास को इस महीने की शुरुआत में ब्रेन स्ट्रोक के बाद संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया था।

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास जी ने आज (12 फरवरी) अंतिम सांस ली। उन्हें 3 फरवरी को स्ट्रोक के बाद गंभीर हालत में न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) में भर्ती कराया गया था।” दास 20 साल की उम्र से ही मुख्य पुजारी के रूप में सेवा कर रहे थे, जिसमें 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद के विध्वंस का समय भी शामिल है।

सत्येंद्र दास के निधन पर CM योगी ने व्यक्त किया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट “एक्स” पर लिखा, “परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं सामाजिक व आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

Back to top button