पार्टी में स्टॉर्टर में सर्व करें ‘तंदूरी अजवाइनी गोभी’, ऐसे बनाए

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
1 मध्यम आकार की गोभी टुकड़ों में कटी, 1 कप हंग कर्ड, 2 बड़े चम्मच बेसन, 3-4 लहसुन की कलियों का पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, 1/4-1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक
विधि :
– हंग कर्ड में सभी पाउडर मसाले, लहुसन का पेस्ट मिलाएं, साथ ही बेसन को भूनकर अजवाइन, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं।
– इस तैयार पेस्ट को गोभी में अच्छी तरह मलें और 10 मिनट तक रहने दें।
– ग्रिलिंग ट्रे या सींक पर चिकनाई लगाएं और ऊपर से गोभी रखें।
– मीडिय आंच पर बारबेक्यू करें और उलट-पलट कर सेंक लें।





