संजय मांजरेकर ने विराट कोहली को टीम में नहीं दी जगह, प्लेइंग इलेवन में तीसरे नंबर के दावेदार

नई दिल्ली। आईपीएल का मौजूदा सीज़न खत्म होने में अब सिर्फ 2 मैच रह गए हैं। ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने अपनी आईपीएल की टीम चुनी है। 11 खिलाड़ियों की इस टीम में मांजरेकर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को जगह नहीं दी है। जबकि विराट अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज़ रहे। मांजरेकर के मुताबिक उनकी प्लेइंग इलेवन में तीसरे नंबर के दावेदार मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) हैं।

सूर्यकुमार को क्यों दिया मौका?

ईएसपीएन क्रिकइंफो पर टीम चुनते हुए मांजरेकर ने सूर्यकुमार यादव की जम कर तारीफ की, उन्होंने कहा, ‘मेरे नंबर 3 के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव हैं। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना उनके लिए बड़ी बात है। मुझे नहीं लगता कि नंबर तीन पर किसी और बल्लेबाज़ ने उनके जैसा प्रदर्शन किया। उन्होंने लगातार रन बनाए। ये सिर्फ लगातार रन बनाने की बात नहीं है। बल्कि उन्होंने बड़े ही शानदार शॉट्स भी खेलें, नंबर 4 पर एबी डिविलयर्स है। चाहे उनकी उम्र कितनी भी हो जाए वो हमेशा आपकी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाएंगे।

और किसको दिया मौका?

मांजरेकर ने अपनी टीम में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल को ओपनर के तौर पर रखा है। मांजरेकर ने नंबर पांच पर निकोलस पूरन को जगह दी है। मांजरेकर ने कहा कि पूरन एक खतरनाक बल्लेबाज़ है। गेंदबाज़ी के मोर्चे पर जसप्रीत बुमराह क साथ जोफ्रा आर्चार निभाएंगे, मैं स्पिन के मोर्चे पर अपनी टीम में अफगानिस्तान के राशिद खान को रख रहा हूं। जबकि केएल राहुल मेरी टीम के विकेटकीपर होंगे’।

संजय मांजरेकर की प्लेइंग इलेवन: 1. केएल राहुल, 2. मयंक अग्रवाल, 3. सूर्यकुमार यादव, 4. एबी डिविलियर्स 5. निकोलस पूरन, 6.अक्षर पटेल, 7. राशिद खान, 8. जोफ्रा आर्चर, 9. युज़वेद्र चहल, 10. मोहम्मद शमी, 11. जसप्रीत बुमराह

Back to top button