मान्यता का हाथ पकड़ एयरपोर्ट से निकले संजय दत्त, 10 दिन रहेंगे यहां

जयपुर।  संजय दत्त शनिवार को जयपुर पहुंचे। संजय पत्नी मान्यता का हाथ पकड़कर एयरपोर्ट के बाहर आए। एयरपोर्ट से बाहर आते ही संजय को उनके फैन्स ने घेर लिया। संजय ने फैन्स को निराश नहीं किया और उनको ऑटोग्राफ दिए। संजय अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए बीकानेर जाएंगे। वहीं इस फिल्म में काम कर रहे जिम्मी शेरगिल शनिवार को मुंबई लौट गए। जिम्मी के पैर में चोट है लग गई है।
मान्यता का हाथ पकड़ एयरपोर्ट से निकले संजय दत्त, 10 दिन रहेंगे यहां

जानिए  क्या बोले संजय…

– संजय का जयपुर से बीकानेर जाने का कार्यक्रम है। बीकानेर में उनकी फिल्म साहिब बीबी और गैंगस्टर की शूटिंग चल रही है। एयरपोर्ट पर संजय ने कहा, मेरी फैमिली मेरे साथ है। मैं यहां से बीकानेर जाऊंगा और वहां 10 दिन रहूंगा। संजय एयरपोर्ट से होटल रवाना हो गए।
– उल्लेखनीय है कि कांटे, वास्तव और मुन्नाभाई जैसी फिल्मों में गैंगस्टर का दमदार किरदार निभाने वाले संजय अब अपनी नई फिल्म साहब बीबी और गैंगस्टर 3 शूटिंग के लिए आए हैं।संजय एक दशक बाद एक बार फिर खलनायक की भूमिका में हैं। फिल्म की दो दिन पहले ही शूटिंग बीकानेर में शुरू हुई है। संजय ने हाल ही फिल्म भूमि रिलीज हुई है।

संजय के अपोजिट हैं चित्रांगदा सिंह

– संजय दत्त के साथ चित्रांगदा सिंह, जिम्मी शेरगिल, माही गिल, कबीर बेदी और नफीसा अली भी इसमें काम कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता राहुल मित्रा हैं और निर्देशन तिग्मांशु धूलिया कर रहे हैं। 

इसे भी देखें:- UN में सुषमा का करारा प्रहार- हमने एम्स-IIT बनाए और पाक ने लश्कर-हक्कानी किए पैदा…

इधर, संजय पहुंचे उधर जिम्मी घायल हो कर लौटे

– संजय इस फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं वहीं जिमी शेरगिल के पांव में लगी चोट बीकानेर में जारी शूटिंग के दौरान बढ़ गई और उन्हें शूटिंग बीच में छोड़ मुंबई लौटना पड़ा। एयरपोर्ट पर जिमी अपने फैंस से पांव से दूर रहने की हिदायत देते रहे। 
– जिमी शेरगिल के पांव में पहले से हल्की चोट लगी हुई थी। इसके बावजूद वे शूटिंग करने पहुंच गए। शूटिंग के दौरान उनकी चोट बढ़ गई। और उन्होंने मुंबई लौटने का फैसला किया।
– मुंबई वापसी के लिए सड़क मार्ग से जोधपुर पहुंचे जिमी को एयरपोर्ट पर उनके फैंस ने घेर लिया। फैंस ने जिमी के साथ फोटो व सेल्फी भी ली। इस दौरान लंगड़ा कर चल रहे जिमी लगातार उन्हें अपने चोटिल पांव से दूर रहने को कहते रहे। इसके बावजूद कुछ फैन निकट आ गए तो वे झल्ला उठे।

चित्रांगदा पहुंची जोधपुर

– इसी फिल्म में अहम किरदार निभा रहीं अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह शूटिंग के लिए मुंबई से जोधपुर पहुंची। एयर पोर्ट से वे सीधे कार से बीकानेर के लिए रवाना हो गई।
Back to top button