सैमसंग के मेगा इवेंट में Galaxy Z Fold – Z Flip के साथ लॉन्च होंगे ये प्रोडक्ट

सैमसंग अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2024 के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी का यह इवेंट आज यानी 10 जुलाई को पेरिस, फ्रांस में होने जा रहा है। टॉप कंपनियों में शुमार सैमसंग इस इवेंट में अपने ग्राहकों के लिए Galaxy Z Fold और Galaxy Z Flip सीरीज के अलावा, कई नए डिवाइस पेश करेगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग इस इवेंट में अपने ग्राहकों के लिए गैलेक्सी रिंग भी ला रहा है। यह खबरें यूजर्स के क्रेज को बढ़ा रही हैं। आइए कंपनी के इस इवेंट को लेकर एक्सपेक्टेड डिवाइस पर एक नजर डाल लेते हैं-

Samsung Galaxy Z Fold 6
कंपनी इस इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 6 को पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन 7.6 इंच के इनर डायनैमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले और 6.3 इंच कवर डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 12GB रैम+ 256GB से लेकर 1TB स्टोरेज तक के ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है। फोन 50MP मेन लेंस के साथ आ सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 6
इस फोन का एक बड़ा फोकस Samsung Galaxy Z Flip 6 होगा। इस फोन को कंपनी 6.7 इंच मेन डिस्प्ले और 3.9 इंच कवर डिस्प्ले के साथ ला सकती है। फोन ग्राहक की जरूरत को देखते हुए अलग-अलग रैम स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लाया जा सकता है।

Samsung Galaxy Ring
इस इवेंट में ग्राहकों का ध्यान सैमसंग की Galaxy Ring खींच सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी की यह रिंग स्लीक डिजाइन और एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ यूजर्स को लुभा सकती है। इस रिंग को कंपनी Black, Silver, और Gold कलर ऑप्शन में ला सकती है। यह रिंग यूजर की हेल्थ को लेकर एआई फीचर्स के साथ लाई जा सकती है।

Samsung Galaxy Buds 3 Pro
इस इवेंट में कंपनी अपने ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy Buds 3 Pro ला सकती है। यह ऑडियो डिवाइस कंपनी की लेटेस्ट टीडब्लूएस ईयरबड्स लाइनअप के रूप में लाए जाएंगे। माना जा रहा है कि सैमसंग इन बड्स को सेमी ट्रांसपेरेंट केस और स्टेम डिजाइन के साथ ला सकता है।

Samsung Galaxy Watch Ultra
कंपनी अपने इस इवेंट में वियरेबल सेगमेंट कई नई स्मार्टवॉच पेश कर सकती है। इस इवेंट में Samsung Galaxy Watch Ultra को लाया जा सकता है। इस वॉच का मुकाबला एपल वॉच से हो सकता है। कंपनी इस वॉच को ड्यूरेबल सर्कुलर बेजल और टाइटैनियम केस के साथ ला सकती है।

Samsung Galaxy Watch 7
इवेंट में यूजर्स के लिए Samsung Galaxy Watch 7 को भी पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इस वॉच को ऑलिव ग्रीन कलर के साथ ला सकती है। हालांकि, वॉच में फीचर्स सारे पुराने वाले ही होंगे। वॉच परफोर्मेंस सुधार के लिए Exynos W1000 चिपसेट के साथ लाई जा सकती है।

Back to top button