Samsung Galaxy A10e की जानकारी हुई लीक, ऑनलाइन हुआ लिस्ट

 Samsung ने इस वर्ष भारत में Galaxy A सीरीज लॉन्च की है। इस सेगमेंट में नया और सबसे सस्ता स्मार्टफोन Galaxy A10 है। वहीं, अब एक नई खबर सामने आई है जिसमें कहा गया है कि कंपनी अपने अगले फोन Galaxy A10e पर भी काम कर रही है। इस फोन को पहले ब्लूटूथ और वाई-फाई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। वहीं, अब Galaxy A10e को बेंचमार्क वेबसाइट Geekbench पर लिस्ट किया गया है। यहां इसके कई फीचर्स की जानकारी भी लीक हुई है।

Geekbench पर लिस्ट हुआ Galaxy A10e: यहां इसे SM-A102U मॉडल नंबर के साथ नाम से लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में Universal 7885 का जिक्र किया गया है। इससे यह मान जा सकता है कि यहां Samsung Exynos 7885 प्रोसेसर की बात की जा रही है। इसी वेबसाइट पर Galaxy A10 को Exynos 7885 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं, Galaxy A10e की बात करें तो इस फोन में Exynos 7884 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Galaxy A10e: यह फोन 1.35 गीगाहर्ट्ज Exynos 7884 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इस फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 1163 स्कोर और मल्टी-कर टेस्ट में 3581 स्कोर मिले हैं। साथ ही यह भी पता चला है कि यह फोन One UI पर आधारित एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करेगा। इस फोन को US की FCC वेबसाइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। हालांकि, यहां से कुछ ज्यादा जानकरी नहीं मिली थी।

इससे पहले Samsung ने भारत में इसी सीरीज के तीन फोन लॉन्च किए थे। Samsung Galaxy A-Series के तहत Galaxy A10, A30 और A50 को पेश किया गया था। इनमें 4000 की बैटरी दी गई थी। Samsung Galaxy A50 की शुरुआती कीमत 19,990 रुपये, Galaxy A30 की कीमत 16,990 रुपये और Galaxy A10 को 8,490 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।

Back to top button