Samsung के नए स्मार्टफोन 25 मार्च को होंगे लॉन्च

Samsung अगले हफ्ते भारत में Galaxy A-सीरीज के नए फोन लॉन्च करेगा। उम्मीद है कि कंपनी Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 स्मार्टफोन को मार्केट में उतार सकती है। सैमसंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए A सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग कन्फर्म की है। सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि दोनों स्मार्टफोन Samsung के Key Island डिजाइन और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किए जाएंगे।

Samsung Galaxy A57 और A37 भारत में होंगे लॉन्च

Samsung ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर Galaxy A-सीरीज के स्मार्टफोन की लॉन्चिंग कन्फर्म की है। ये स्मार्टफोन 25 मार्च को लॉन्च होने हैं। फिलहाल कंपनी ने कौन-से स्मार्टफोन लॉन्च होंगे, इसे लेकर जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि Galaxy A57 और Galaxy A37 स्मार्टफोन मार्केट में उतारे जा सकते हैं। सैमसंग ने अपनी ऑफिशियल पर भी इसकी जानकारी शेयर की है।

Samsung Galaxy A57 और A37 की संभावित खूबियां

Samsung Galaxy A57 और A37 स्मार्टफोन को लेकर टिपस्टर इवान ब्लास (@evleaks) कुछ डिटेल्स शेयर किए हैं। सैमसंग Galaxy A57 को ग्रे, आइसब्लू, पर्पल और ब्लैक कलर और , Galaxy A37 स्मार्टफोन चारकोल, ग्रेग्रीन और लेवेंडर कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकता है। दोनों फोन में फ्लैट डिस्प्ले होगी और इसमें सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है।

Galaxy A57 और Galaxy A37 दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। दोनों फोन में कैमरा यूनिट वर्टिकली अरेंज रहेंगे। उम्मीद है कि Samsung के Galaxy A57 स्मार्टफोन में Exynos 1680 और Galaxy A37 स्मार्टफोन में Exynos 1480 चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। दोनों फोन में IP68 रेटिंग मिलेगी। Galaxy A57 में 6.6-इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले और Galaxy A37 थोड़ी बड़ी 6.7-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Back to top button