Samsung का ‘Wide’ फोल्डेबल 5G फोन जल्द आएगा

अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयार में है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित होगा, जिसमें Samsung Galaxy Z Fold 8 को पेश किया जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये इवेंट जुलाई 2026 में आयोजित होगा और इसमें कई नए इनोवेशन देखने को मिलेंगे।

कहां हो सकता है Galaxy Unpacked इवेंट?

हालिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है कि सैमसंग 22 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के London में अपना बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है। इससे पहले कंपनी अपने फोल्डेबल डिवाइस अलग-अलग शहरों में पेश कर सकती है, जिससे हर साल इवेंट का ग्लोबल फोकस बना रहता है।

Fold 8 के साथ आएगा नया Wide फोल्डेबल भी

हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव डिजाइन में देखने को मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग Galaxy Z Fold 8 के साथ एक नया Wide फोल्डेबल फोन भी लॉन्च करने वाला है। जहां पहले के Fold डिवाइस लंबे स्क्रीन रेशियो में आते थे।

वहीं नया मॉडल ज्यादा चौड़ा लेआउट ऑफर कर सकता है। इससे यूजर्स को टैबलेट जैसा बेहतर व्यू और मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि इस नए फोल्डेबल फोन में 7.6-इंच का इनर डिस्प्ले होगा। साथ ही इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।

हो सकती है S Pen की वापसी

रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा गया है कि सैमसंग अपने फोल्डेबल लाइनअप में S Pen को फिर से शामिल कर सकता है। ये फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए काफी ज्यादा यूजफुल होगा जो प्रोडक्टिविटी और नोट-टेकिंग को प्रायोरिटी देते हैं। हालांकि, S Pen कब और कैसे लॉन्च होगा इसे लेकर अभी पूरी जानकारी नहीं है।

क्या Flip मॉडल भी आएगा?

दिलचस्प बात ये है कि इस बार रिपोर्ट्स में सैमसंग के Galaxy Z Flip 8 का कोई जिक्र नहीं है। आमतौर पर सैमसंग अपने Unpacked इवेंट में Fold और Flip ये दोनों डिवाइस लॉन्च करता है, लेकिन इस बार फोकस Fold और नए Wide मॉडल पर हो सकता है।

Back to top button