Samsung का नया 6,000mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च

सैमसंग ने भारत में अपना एक नया बजट 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Samsung Galaxy M17e 5G के नाम से पेश किया है। ऑल न्यू Galaxy M17e 5G अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है।
इस डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी देखने को मिल रही है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि ये एक बार चार्ज करने पर 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। साथ ही डिवाइस में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6000-सीरीज चिपसेट भी देखने को मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं…
Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत और उपलब्धता
Samsung ने फोन की कीमत अनाउंस नहीं की है लेकिन Amazon लिस्टिंग से इसका प्राइस सामने आ गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत 11,749 रुपये से शुरू होती है। जहां आपको 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जबकि डिवाइस के हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 13,249 रुपये है जिसमें आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।
Samsung Galaxy M17e 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामसुंग के इस फोन में 6.58-इंच की HD+ PLS LCD स्क्रीन देखने को मिल रहा है, जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट और 16 मिलियन कलर ऑफर करता है। धूल और पानी की बूंदों से बचाव के लिए फोन में IP54 रेटिंग है। डिवाइस में लेटेस्ट Android 16-बेस्ड OneUI 8 मिल रहा है। डिवाइस को 6 OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।
फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल रहा है, जो 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर कर रहा है। डिवाइस में 6GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज भी है, जिसे आप microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy M17e 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए सामसुंग के इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 6,000mAh बैटरी है।





