सलमान खान और जैकलिन का नाम रेस 3 तय, निर्देशक का नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

सलमान खान की नई फिल्म को लेकर कई बातें तय हो गई हैं। खबर है कि सलमान खान और जैकलिन फर्नांडिज की जोड़ी एक बार फिर बनेगी और फिल्म होगी ‘रेस 3’। इस फिल्म के निर्देशक को लेकर भी कयास चल रहे थे, ये नाम अब सामने आ चुका है।Salman Khan and Jacqueline named Race 3

ट्रेड जानकार गिरीश जौहर के मुताबिक इस फिल्म को रेमो डिसूजा निर्देशित करने वाले हैं। उन्होंने ट्वीट पर ये जानकारी दी है और साथ में बताया है कि जल्द ही सलमान इसकी शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। उनके अनुसार अक्टूबर में ये जोड़ी इस फिल्म का काम शुरू कर देगी।

इसे भी पढ़े: ये हैं बांग्लादेश की बेहद खुबसूरत सनी लियोन, जो अब छा रही है सबके दिलो पर…

इस फ्रेंचाइज की पहली फिल्म ‘रेस’ 2008 में आई थी। इसमें सैफ अली खान, बिपाशा बसु, अक्षय खन्ना, कटरीना कैफ, अनिल कपूर और समीरा रेड्डी ने काम किया था। इसका निर्शन अब्बास-मुस्तन ने किया था। इसके दूसरे भाग को भी इसी निर्देशक जोड़ी ने बनाया था। ‘रेस 2’ रिलीज हुई थी 2013 में। अनिल कपूर और सैफ इस फिल्म में भी थे लेकिन दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, जैकलिन फर्नांडिज, जॉन अब्राहम को इस भाग में जोड़ा गया था। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन टिकट खिड़की पर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button