Sacred Games में लगातार नवाजुद्दीन बढ़ा रहें हैं अपनी फीस…

बॉलीवुड फिल्म ‘मंटो’ भले ही बॉक्सऑफिस पर ना टिक पाई हो लेकिन आप ये तो जानते ही हैं कि एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपनी एक्टिंग में कितने माहिर हैं. बल्कि वो अपनी एक्टिंग में सभी को पीछे छोड़ ऐसी होती है उनकी एक्टिंग.
कई फल्मों में वो इसका सबूत दे चुके हैं और हाल ही में वो सेक्रेड गेम्स में बेहतरीन अभिनय कर सभी को चकित कर दिया है. जी हाँ, यहां हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स के चर्चित वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की जिसनें सोशल मीडिया पर बस हंगामा ही मचा रखा है. आइये जानते हैं इसके बारे में और भी बातें. 
नवाज़ ने किया सीरीज में बेहतरीन काम

नवाज़ ने इस सीरीज में बेहतरीन काम किया है तो उसके अनुसार उन्हें अपनी फीस में वृद्धि मिलनी चाहिए जो बेहद जरुरी भी है. इसी पर एक सूत्र ने बताया है कि सेक्रेड गेम्स नवाज़ का अब तक का सबसे सफल काम रहा है, इसी के बाद निर्माता ने इसका दूसरा सीजन का तय किया है.
इसी बात पर नवाज़ ने ये बात भी साफ़ तौर पर कह दी है कि उन्हें सीजन 1 से अधिक फीस चाहिए. लेकि वहीं सैफ की बात करें तो उन्हें उतनी ही फीस दी जा रही है जितनी पहली मिल रही थी. इसके अलावा जब नवाज़ से उनके फीस के बारे में पूछा गया कि उन्होंने इतना कहा है कि प्रोड्यूसर मुझे वही देते हैं जितने मैं उनसे कहता हूँ.

इतना ही नहीं वो कहते हैं कि फीस के बारे में वो पूछते भी हैं वो शो के लिए कितना डिसर्व करते हैं. उनका कहना है कि जब वो सेक्रेड गेम्स कर रहे थे तो उन्होंने मंटो के लिए कोई फीस नहीं ली थी.  

Back to top button