RSS के स्कूल में पढ़ा मुस्लिम छात्र ने किया टॉप

sarfaraz_hussain_201661_92410_01_06_2016गुवाहाटी। असम में भाजपा की सरकार बनने के बाद एक मुस्लिम छात्र ने संघ को फिर एक बार खुशियां मनाने का मौका दिया है। दरअसल यहां संघ से स्कूल में पढ़ने वाले 16 साल के सरफराज ने दसवीं की परीक्षा में 600 में से 590 अंक हासिल कर असम में दसवी की परीक्षा में पूरे राज्य में अव्वल स्थान हासिल किया है।

हालांकि संघ द्वारा संचालित विद्या भारती स्कूल में इससे पहले कई बच्चों ने इतने अंक प्राप्त किए हैं लेकिन सरफराज पहला मुस्लिम छात्र है जिसने इतने अच्छे अंक हासिल कर स्कूल का नाम रौशन किया है।

सरफराज पहला छात्र नहीं है जो संघ द्वारा संचालित स्कूल में पढ़ाई कर रहा है बल्कि यहां कई मुस्लिम छात्र हैं जो संघ द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं।

गुवाहाटी के बाहरी इलाके में मौजूद संघ द्वारा संचालित बेतकूची स्कूल में 24 मुस्लिम छात्र पढ़ाई करते हैं और उनमें से ज्यादातर सरफराज की तरह हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी की इनमें से कई छात्रों ने भागवत गीता को याद कर कई पुरस्कार जीते हैं। सरफराज के पिता कहते हैं कि वो सरफराज को इसी स्कूल में आगे पढ़ाना चाहते हैं क्योंकि यहां शिक्षा मुफ्त में मिलती है और वो प्राइवेट स्कूल की फीस वहन नहीं कर सकते।

Back to top button