RSS कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा की हत्या का आरोपी बादल ढेर

फिरोजपुर में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। बुधवार-वीरवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी बादल मारा गया।

पंजाब के फिरोजपुर में बीते दिनों राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नवीन अरोड़ा की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में मुख्य आरोपी को मार गिराया है। आरोपी बादल की मौत बुधवार-वीरवार रात हुए पुलिस मुठभेड़ में हुई है। फिरोजपुर पुलिस को आरएसएस कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा के हत्यारों की सूचना मिली थी। पुलिस उनका पीछा कर रही थी। आरोपी जलालाबाद के पास गांव जीवां अराई टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचे और पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी बादल मारा गया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

Back to top button