13MP फ्रंट कैमरे के साथ 7,000 रु. से भी कम में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन

अगर आप भी सेल्फी के शौकीन हैं और कम कीमत में दमदार फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए कार्बन मोबाइल ने सोमवार को भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन टाइटेनियम फ्रेम्स एस7 पेश किया है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं एयरटेल कनेक्शन के साथ यह फोन सिर्फ 4,999 रुपये में मिल रहा है।





