लॉटरी में जीते 100 करोड़, अय्याशी में कर दिए खर्च!

इस दुनिया में हर व्यक्ति चाहता है कि वो अमीर बने. पर अमीर बनना इतना भी आसान नहीं है. उसके लिए या तो आप कोई बड़ा बिजनेस करें, या फिर आपकी लॉटरी लग जाए. अब बिजनेस को बड़ा बनाने में बहुत मेहनत लगती है, पर लॉटरी किस्मत का खेल है, और किस्मत कभी भी चमक सकती है. इंग्लैंड के एक व्यक्ति की किस्मत ऐसी चमकी कि वो रातोंरात करोड़पति बन गया. उसकी लॉटरी लगी थी. 1-2 लाख की नहीं, बल्कि 100 करोड़ रुपयों (Man wasted 100 crore lottery) की! पर पैसा मिलना बड़ी बात नहीं है, पैसे को संजोना बड़ी बात है. ऐसा ही इस व्यक्ति के साथ भी हुआ.

मिकी कैरल (Mickey Carroll) इंग्लैंड के नॉरफॉक (Norfolk) में रहते थे जब साल 2002 में उनकी लगभग 100 करोड़ रुपये की लॉटरी (Man won 99 crore rupees lottery) लगी. उस समय में वो महज 19 साल के थे. लॉटरी जीतने के बाद वो पैसे के नशे में ऐसा चूर हुए कि उससे बाहर आना उनके लिए नामुमकिन सा हो गया. उन्होंने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया और दूसरे देशों में जाकर पार्टी करने लगे. वो महंगे जेवर, गाड़ियां और कपड़े भी खरीदने लगे. यही नहीं, वो पत्नी को धोखा देकर गलत कामों में भी लिप्त हो गए. कुछ ही सालों में वो अर्श से फर्श पर आ गए.

बहन के लिए क्राउड फंडिंग से जुटाने पड़े पैसे
मिरर वेबसाइट की ताजा रिपोर्ट के अनुसार उनकी हालत ऐसी हो गई कि जब उनकी बहन की मौत हुई, तो उन्हें उसके अंतिम संस्कार तक के लिए दूसरों से पैसे मांगने पड़े. पिछले साल उसकी बहन की मौत ज्यादा ड्रग्स लेने से हो गई. इसके बाद लड़की के दोस्तों और परिवार वालों को पैसे रेज़ करने पड़े, यानी उन्होंने क्राउड फंडिंग की मदद से पैसों को जुटाया है.

2013 में हो गए थे दिवालिया
मिकी को अपनी जिंदगी से कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने साफ किया कि जब उनके पास पैसे थे, तो वो उनकी जिंदगी के सबसे अच्छे 10 साल थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि 2013 में वो पूरी तरह कंगाल हो चुके थे और बेरोजगार भी थी. 3 महीने उन्होंने बेघरों के लिए बने होटल में बिता दिए थे. 39 साल के मिकी साल 2019 में स्कॉटलैंड शिफ्ट हो गए और तब से वो कोयला डिलीवरी का काम करते हैं. उसके बाद से वो अपनी पूर्व बीवी के साथ फिर से रहने लगे हैं.

Back to top button