रोबोट नागरिक सोफिया ने लोगो से की अपील, मशीनों से न घबराएं इंसान

सोफिया ने इंसानों से मशीनों से न घबराने की अपील की। वह भविष्य में मशीनों और इंसानों के सह-अस्तित्व की वकालत करती नजर आई। सोफिया ने कहा कि वह दुनिया में बढ़ रही असहिष्णुता से चिंतित है। उसने कहा कि मानव जाति को दूसरे प्राणियों के प्रति दयालु होना चाहिए। इस रोबोट नागरिक को पहली बार भारत लाया गया है।
ये बातचीत इंटरव्यू फार्मेट में हुई, लेकिन कई जगह लगा कि सोफिया से पहले से तय सवाल पूछे जा रहे हैं। सोफिया ने हा, वह मानवों की सामाजिक और रचनात्मक कौशल से हैरान हैं और बहुत कुछ सीख रही हैं। यह सिर्फ उनके प्रोग्रामरों की बदौलत है। हालांकि लगभग 20 मिनट की बातचीत के दौरान तकनीकी दिक्कतें भी पेश आने लगीं।
मायूस दर्शक जब सभागार से लौटने लगे तो आयोजकों की ओर से कहा गया कि कार्यक्रम कुछ देर में एक बार फिर शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम फिर शुरू हुआ और सोफिया लोगों से बात करने के लिए मंच पर थी। आयोजकों ने सभागार के बाहर सोफिया को देखने के लिए उमड़ी भीड़ को देखते हुए एक और सेशन की व्यवस्था की।
सोफिया को सऊदी अरब ने इस साल अक्तूबर में पूर्ण नागरिक का दर्जा दिया है। सोफिया नागरिकता हासिल करने वाली दुनिया की पहली रोबोट है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ये रोबोट बात कर सकती है। वह अपने विचार भी रखती है। सोफिया के दिमाग को हैनसन रोबोटिक्स में अग्रणी एआई डेवलपर डेविड हैनसन ने तैयार किया है। सोफिया को बनाने वाले डेवलपर का कहना है कि वह अभी शुरुआती दौर में है। आगे उसमें और विकास देखने को मिलेगा।





