रॉबर्ट वाड्रा ने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को दी सालगिरह की बधाई, तस्वीर हुई वायरल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की आज शादी की सालगिरह है। इस मौके पर प्रियंका के पति और गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रियंका को शुभकामनाएं दी हैं।   

रॉबर्ट वाड्रा ने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को दी सालगिरह की बधाई, तस्वीर हुई वायरलट्विटर पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए वाड्रा ने लिखा है कि प्रियंका, आपको शादी की सालगिरह मुबारक हो, इतने सालों के प्यार, ताकत, सहायता और खुशी के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद।आपको बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा का जन्म 18 अप्रैल 1969 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में हुआ था।

उनके पिता राजेंद्र वाड्रा पीतल व्यवसायी थे और माँ मूलत: स्कॉटलैंड की रहने वाली थीं। रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी की मुलाकात 1991 में दिल्ली में एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। बाद में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने 18 फरवरी, 1997 को शादी कर ली। प्रियंका से शादी करने के बाद से रॉबर्ट वाड्रा खूब सुर्खियों में रहते हैं।

Back to top button